बलिया- बोर्ड में कम नंबर मिलने से नाराज छात्र-छात्राओं ने किया जबरदस्त प्रदर्शन

बलिया। कोरोना महामारी के बीच CBSE 12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित होने के बाद कुछ छात्र नाराज भी हैं। और स्कूल प्रबंधन पर कम नंबर देने का आरोप लगा रहे हैं। मंगलवार को शहर में कई स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में कम नंबर देने का आरोप लगाते हुए  करीब 4 घंटे जमकर बवाल काटा। मामला बिगड़ता देख पुलिस बुलानी पड़ी। छात्रों के प्रदर्शन के दौरान युवा फ्रंट के अध्यक्ष अतहर और राजदीप सिंह मौजूद रहे जो लगातार छात्रों और प्रशासन के बीच संवाद स्थापित करने की कोशिश करते रहे।

चक्काजाम में फंसे मरीजों को भी अस्पताल पहुंचाने में छात्रों के नेतृत्व ने पूरी तरह से सहायता दी। और किसी भी तरह से मरीजों की आवाजाही में कोई परेशानी नहीं आई। छात्रों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने जान बुझकर नहीं पढ़ने वाले छात्रों को ज्यादा और पढ़ने वाले छात्रों को कम नंबर दिए। यह विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। छात्र-छात्राओं के तेवर को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन ने करीब पुलिस को बुलाया। गुस्साए विद्यार्थियों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन देकर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जांचकर कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान सुबह तीन बजे तक छात्र-छात्राएं स्कूल परिसर में जमे रहे। उनका कहना था कि हम लोग अभी भी परीक्षा देने के लिए तैयार हैं। आखिरी में पुलिस के समझाने पर सभी छात्र वापस घर गए। कुंवर कांवेंट स्कूल के डायरेक्टर दिलीप कुंवर ने बताया कि छात्रों का कम अंक देने का आरोप बेबुनियाद है। CBSE की गाइडलाइन आ चुकी है कि जो छात्र अपने नंबर से संतुष्ट नहीं है, वे आवेदन कर परीक्षा दे दें। एसएचओ सहतवार वीरेंद्र यादव ने बताया कि बच्चों के हंगामे की सूचना पर गए थे। उन्हें समझाया गया है। नियमानुसार शिकायत करने की सलाह दी गई है।

Ritu Shahu

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

23 hours ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

23 hours ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

23 hours ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

23 hours ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

23 hours ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago