Categories: बलिया

अब लेट नहीं होंगी प्रयागराज-बलिया की ट्रेनें, 15 मई तक पूरा हो जाएगा दोहरीकरण का काम

प्रयागराज और बलिया के बीच चलने वाली ट्रेनें अब लेट नहीं होगी। ट्रैक दोहरीकरण का काम 15 मई तक पूरा हो जाएगा, इसके बाद ट्रेनों को आउटर पर रोकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

वाराणसी कैंट और वाराणसी सिटी स्टेशन के बीच चार किलोमीटर का रेलवे ट्रैक सिंगल है। इस कार ट्रेन लेट होती है। झूंसी-बलिया रूट को जोड़ने वाले इस ट्रैक का दोहरीकरण कराया जा रहा है। यह काम मई में पूरा हो जाएगा। इसके बाद ट्रेनें समय पर आ जा सकेंगी।

इसके अलावा कैंट रेलवे स्टेशन पर डाक प्लेटफॉर्म 10-11 बनाए जा रहे हैं। मालगोदाम छोर पर बन रहे प्लेटफॉर्म का काम अंतिम चरण में है। जल्द ही इसे नान इंटरलॉकिंग के जरिये रेलवे पटरियों से जोड़ा जाएगा। 10-11 नंबर प्लेटफार्म से ही प्रयागराज और प्रतापगढ़ रूट की ट्रेनें ओरिजनेट और टर्मिनेट होंगी।कैंट रेलवे स्टेशन पर गुड्स बाईपास ट्रैक भी बनाया जा रहा है, जो शिवपुर स्टेशन से कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नौ के पास से गुजरेगा। इस ट्रैक से मालगाड़ियां ही चलाई जाएंगी। कैंट स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित ने कहा कि झूंसी-बलिया के बीच में वाराणसी कैंट-वाराणसी सिटी के बीच ही ट्रैक सिंगल लाइन है। इसका दोहरीकरण कराया जा रहा है। 15 मई तक नॉन इंटरलॉकिंग के साथ ही काम पूरा होने की उम्मीद है।

इसके अलावा उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के मुरादाबाद-रोजा रेल खंड पर रसुरिया व बंथरा स्टेशनों पर लंबी लूप लाइन और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। इसके चलते ट्रेन संख्या 15119 बनारस–देहरादून डेली एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 15127 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस शामिल है। ये ट्रेनें 8 से 11 अप्रैल तक निरस्त रहेंगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 15120 देहरादून-बनारस एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 15128 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ एक्सप्रेस 9 से 13 अप्रैल तक निरस्त रहेंगी।
उत्तर मध्य रेल के रूमा-चंदारी रेलखंड के बीच तीसरी लाइन को चालू करने के लिए एनआई किया जाना है। इस कारण 12 अप्रैल को हावड़ा से खुलने वाली हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस बदले मार्ग प्रयागराज छिवकी-मनिकपुर जं.-वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) आगरा कैंट-अछनेरा के रास्ते जाएगी। इसी तरह 12 अप्रैल को सियालदह से खुलने वाली सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस और बीकानेर से खुलने वाली बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस भी बदले मार्ग अछनेरा-आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)-मनिकपुर जं.-प्रयागराज छिवकी के रास्ते चलेगी।
Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago