Categories: बलिया

बलिया के प्रशांत ने पास की BPSC परीक्षा, प्रवक्ता के रूप में हुआ चयन

बलिया के रहने वाले प्रशांत कुमार पांडेय ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सफलता पाई है। उनका चयन प्रवक्ता पद के लिए हुआ है। गौरतलब है कि बिहार लोक सेवा आयोग ने यह परीक्षा 22 जुलाई 2024 को आयोजित की थी।

प्रशान्त पाण्डेय वर्तमान में जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया में शोध छात्र के रूप में पंजीकृत है। इसके पहले उन्होंने ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री काशी हिन्दू विश्व विश्वविद्यालय से की है। प्रशांत हमेशा से ही पढ़ाई में अव्वल रहे हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत से ये मुकाम हासिल किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माँ सावित्री देवी और बड़े भाई डॉक्टर विद्यादर पाण्डेय, समस्त गुरुजनों व मित्रों को दिया। प्रशांत पाण्डेय के पिता राजस्व विभाग में लेखपाल के पद से सेवानिवृत हुए हैं।

प्रशांत बलिया के छोटे से कस्बे से निकलकर अब बिहार में काम करेंगे और प्रवक्ता के रूप में जिम्मेदारी निभाएँगे। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे परिवार में हर्ष का माहौल है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago