बलिया-शौचालय निर्माण में अनियमितता के आरोप पर प्रधान का पावर सीज

बलिया- शौचालय निर्माण में अनियमितता के आरोप में  बलिया डीएम ने स्थानीय ब्लॉक के देवडीह गांव के प्रधान भानू प्रताप गहलौत का पावर सीज कर दिया है।

उन्होंने प्रधान के सभी अधिकारों पर रोक लगाने के साथ ही सचिव पर भी कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने पूरे मामले की जांच का जिम्मा डीडीओ को दिया है।

देवडीह गांव के लखन पासवान ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में साल 2016-17 में हुए शौचालय निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत की थी। डीएम ने इस मामले की जांच सहायक विकास अधिकारी से कराया।

20 अप्रैल 2018 को दी गयी जांच रिपोर्ट में 11 शौचालयों का निर्माण मानक के अनुसार बताया गया, जबकि 19 शौचालयों को बनाने में सरकारी पैसे का गबन पाया गया।

अधिकारियों ने इस मामले में 23 जुलाई 2018 को ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया। कोई जवाब नहीं देने पर अफसरों ने दोबारा सात सितम्बर को स्पष्टीकरण देने के लिये प्रधान को 15 दिनों का समय दिया। हालांकि ग्राम प्रधान की ओर से कोई उत्तर नहीं मिला।

बुधवार को डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने प्रधान के अधिकारों पर रोक लगाते हुए ग्राम पंचायत सदस्यों की तीन सदस्यीय समिति गठित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी (सचिव) विनोद कुमार तिवारी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिये जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने इस मामले की जांच के लिये डीडीओ को नामित करते हुए एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट देने को कहा है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago