बलिया में सपा के पूर्व मंत्री और BJP कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई, मचा हंगामा

बलिया  में जिला सहकारी संघ  के चुनाव के दौरान सपा के पूर्व मंत्री नारद राय और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष के समर्थकों में जमकर नारे बाजी के साथ मारपीट होने लगी। करीब आधे घंटे तक सहकारी संघ के भवन में अफरातफरी मची रही। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस पहुंची और काफी मशक्कत के बाद स्थिति को काबू में किया।

विवाद तब शुरू हुआ जब जिला सहकारी संघ के सभापति और उपसभापति के चुनाव के दौरान पूर्व मंत्री नारद राय ने मतदाताओं को कमरे में बंद कर रखने का आरोप भाजपा नेताओं पर लगाया। जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष ने आरोपों को निराधार बताया।   पूर्व मंत्री नारद राय आपत्ति दर्ज कराते हुए कमरे के अंदर जाने लगे।

इस पर भाजपा कार्यकर्ताओं से उनकी कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते नौबत झड़प और हाथापाई तक आ गई। इस दौरान समर्थकों में मारपीट भी हो गई। सूचना मिलते ही शहर कोतवाल फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस को दोनों पक्षों को शांत कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सूचना पर  कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसी तरह से मामला शांत कराया गया। इस दौरान पुलिस ने सख्ती का प्रयोग कर लोगों को खदेड़ा। घटना स्थल पर एहतियात के मद्देनजर पीएसी की तैनाती की गई है।

पूर्व मंत्री नारद राय का कहना है कि जिला सहकारी संघ के सभापति और उपसभापति के चुनाव में भाजपा नेताओं ने मतदाताओं पर दबाव बनाया था, जिसके तहत मतदाताओं को एक कमरे में बंद कर दिया गया था। इसको लेकर जब उन्होंने शिकायत दर्ज करानी चाही तो भाजपा के लोगों ने हाथपाई शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई करने की बजाय उल्टे उनके साथ धक्का मुक्की की। इसके लिए वह शांत नहीं बैठेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे का कहना है कि चुनाव के दौरान किसी मतदाता को कमरे में बंद या अगवा नहीं किया गया था। सभी ने स्वेच्छा से मतदान किया। पूर्व मंत्री नारद राय अचानक वहां पहुंच गए और पार्टी के कार्यकर्ताओं से उलझ गए। विवाद करने का पूर्व मंत्री का पुराना इतिहास रहा है। उनका आरोप पूरी तरह निराधार है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago