युवा कल्याण विभाग के अधिकारी के पद पर सेलेक्ट हुए बलिया के प्रदीप

बलिया। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने व्यायाम प्रशिक्षक एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी (सामान्य चयन) परीक्षा-2018 अंतिम चयन परिणाम को अनुमोदित कर दिया है।

व्यायाम प्रशिक्षक के 48 पद के सापेक्ष 28 पद तथा क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के 680 पदों के सापेक्ष 531 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन परिणाम घोषित किया गया है।  जिसमें बलिया के दीपक गुप्ता का चयन युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के पद पर हुआ है। दीपक के चयन होने पर पूरे जिले में ख़ुशी का माहोल है।

हनुमानगंज धराहरा के रहने वाले दीपक गुप्ता ने गांव के ही एक निजी विद्यालय में कक्षा 5 तक पढ़ाई की है। बाद में नवोदय विद्यालय सिहाचवर चयन में हो गया था, नवोदय विद्यालय से पढ़ाई करने के बाद गाजियाबाद से बीटेक की पढाई पुरी की।

बताया जाता है कि दीपक बचपन से ही पढ़ने लिखने में होनहार थे। इन्होने अपने चयन का पूरा श्रेय अपनी माता को दिया है। दीपक गुप्ता ने बताया कि इस कामयाबी पीछे मेरे माता-पिता का हाथ है उनकी ही जागरूकता और प्रेरित करने का ही नतीजा है कि आज हमारा चयन युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल में हुआ है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago