Categories: बलिया

पीपीपी मॉडल से बनेंगे मेडिकल कॉलेज, बलिया समेत 9 जिलों को मिले 17 निवेशक

योगी सरकार प्रदेश में पीपीपी मॉडल से मेडिकल कॉलेज बनाने जा रही है। बलिया, मऊ, भदोही समेत 16 ज़िलों में यह मेडिकल कॉलेज खुलना है। इन मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए अब 17 निवेशक आगे आए हैं। इन 17 निवेशकों ने 9 ज़िलों के लिए आवेदन दिए हैं। अभी सात ज़िलों को निवेशक नहीं मिल पाए हैं ऐसे में निवेश के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा कर 5 जनवरी कर दी गई है।

इन जिलों में बनने हैं मेडिकल कॉलेज- प्रदेश सरकार 16 ज़िलों में पीपीपी मॉडल पर आधारित मेडिकल कॉलेज खोलने जा रही है। इसमें बलिया, भदोही, बागपत, चित्रकूट, हमीरपुर, हाथरस, कासगंज, महराजगंज, मैनपुरी, मऊ, संभल, राजपुर, महोबा, संत कबीरनगर, शामली व श्रावस्ती शामिल हैं। जानकारी के लिए बता दे कि इन ज़िलों में फिलहाल कोई भी सरकारी या प्राइवेट मेडीकल कॉलेज नहीं है।

इन ज़िलों में मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए सरकारी नीति जारी होने के बाद टेंडर जारी किया गया था। आवेदन की अंतिम तारीख पहले 5 नवम्बर रखी गई थी, लेकिन निवेश नहीं मिलने पर इसे बढ़ाकर 5 दिसम्बर किया गया। वहीं अब 5 जनवरी पर अंतिम तारीख बढ़ाई गई है।

वहीं डीजीएमई डॉक्टर एनसी प्रजापति ने बताया कि करीब दर्जन भर और निवेशक संपर्क में हैं। वे नियमावली की जानकारी लेने के बाद व्यक्तिगत रूप से पूरी स्थिति की जानकारी ले रहे हैं। डीजीएमई ने उम्मीद जताई है कि जल्द हो अन्य निवेशकों का आवेदन भी आ जायेगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago