Categories: featured

बलिया में बढ़े बिजली चोर, हर महीने हो रही 1.32 करोड़ की चोरी, विद्युत विभाग में हड़कंप

बलिया जिले में विद्युत चोरी रुकने का नाम नहीं ले आए। उपभोक्ता अवैध तरीके से बेखौफ होकर बिजली जला रहे हैं। इससे बिजली विभाग को बड़ा नुकसान हो रहा है। हालात यह हैं कि जिले में प्रतिमाह 1.32 करोड़ रुपये की बिजली चोरी हो रही है। इतने बड़े पैमाने पर बिजली चोरी को लेकर जांच शुरु हो गई है।

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम को हर महीने 122 मिलियन यूनिट यानी 122 लाख यूनिट बिजली पावर कारपोरेशन से मिलती है। इसमें 22 मिलियन यूनिट (22 लाख यूनिट) का कोई हिसाब नहीं मिल रहा है। इतनी बिजली में भी सिर्फ 100 मिलियन यूनिट की ही बिलिग हो पा रही है। इससे पूरे बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है।

विभागीय आडिट में पता चला है कि यह बिजली जिले के करीब 55 हजार उपभोक्ताओं द्वारा इस्तेमाल की जा रही है। अब विभाग ऐसे अवैध उपभोक्ताओं की तलाश में जुट गया है। कुल आठ टीमें बनाई गई हैं, इसके लिए पुलिस विभाग की भी मदद मांगी गई है। इसके अलावा विजिलेंस टीम को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। 3.32 लाख उपभोक्ताओं को मिल रही 100 एमयू बिजली जिले में अभी तक 3.32 लाख उपभोक्ताओं को 100 मिलियन यूनिट बिजली बेची जा रही है।

जिले के 55 हजार उपभोक्ताओं की बात करें तो इंजीनियरों के हिसाब से एक परिवार में औसतन 40 यूनिट खपत है, इस हिसाब से 22 लाख यूनिट बिजली का 55 हजार परिवार इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन इसकी कोई बिलिग नहीं हो रही है। वहीं विद्युत वितरण खंड द्वितीय अब रसड़ा के अधिशासी अभियंता चंद्रेश उपाध्याय के मुताबिक  बिल्थरारोड, टाउन नगर, चितबड़ागांव, सिकंदरपुर, बांसडीह, बैरिया व हल्दी उपखंडों में अवैध इस्तेमाल की रिपोर्ट तलब हुई है। अभी जिले में 22 मिलियन यूनिट बिजली का कोई हिसाब नहीं मिल रहा है। जांच चल रही है। विजिलेंस टीम के अलावा इंजीनियरों की टीमें इस पर काम कर रहीं हैं। पुलिस से भी सहयोग मांगा गया है। सूची बनेगी और उसी हिसाब से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago