CA की परीक्षा में बलिया की प्रगति ने लहराया परचम

13 सितंबर को देश की प्रतिष्ठित आईसीएआई (Institute of Chartered Accountants of India) सीए (Chartered Accountants) की परीक्षा परिणाम जारी की गई। परीक्षा परिणाम की घोषणा होते ही अभ्यर्थी अपने अपने रिजल्ट देखने लगे। बलिया की प्रगति श्रीवास्तव ने भी अपना परीक्षा परिणाम देखा और देखते ही चहक उठीं। पूरा घर खुशी से झूम उठा।

क्योंकि प्रगति श्रीवास्तव ने देश के सबसे मुश्किल परीक्षाओं में से एक सीए पास कर लिया। प्रगति ने मेहनत के बूते अपना परचम लहरा fबलिया जिले के टाउन हॉल की रहने वाली प्रगति श्रीवास्तव ने आईसीएआई सीए की परीक्षा में 400 में से 240 अंक हासिल किए हैं। बता दें कि यह परीक्षा क्वालीफाई करने के लिए 400 में से 200 अंक प्राप्त करना पड़ता है। प्रगति के पास होने पर घर में खुशी का माहौल है। रिजल्ट आते ही रिश्तेदारों का फोन घनघनाने लगा। बधाइयों का तांता लगा है।

प्रगति एक मध्यम वर्गीय परिवार से आती हैं। उनकी मां गृहणी हैं और पिता अधिवक्ता हैं। आज बेटी की सफलता ने अधिवक्ता विनय कुमार श्रीवास्तव का सिर ऊंचा कर दिया है। परिवार के साथ साथ पूरा टाउन हॉल और बलिया प्रगति की इस शानदार प्रदर्शन से गौरव महसूस कर रहा है।

बलिया खबर से बातचीत में प्रगति श्रीवास्तव ने कहा कि “सालों के मेहनत का इतना अच्छा परिणाम पाकर काफी खुश हूं। आज मुझे यकीन हो गया कि कठिन परिश्रम और धैर्य के साथ चलने पर इंसान अपनी मंजिल को हासिल कर सकता है।” उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और पूरे परिवार को दिया है।

Akash Kumar

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago