बलिया में कहीं विद्युत आपूर्ति ठप तो कहीं ट्रांसफार्मर जला, विरोध में चक्काजाम

बलिया। तीन दिन पहले आंधी-बारिश की वजह से जिले भर में बिजली की समस्या उत्पन हो गई है।  कहीं पोल टूट गया तो कहीं ट्रांसफार्मरों के जल जाने से बिजली उपभोक्ता परेशान हैं।

शहर ट्रिपिग बनी मुसीबत

शहर में हर 10 मिनट पर बिजली ट्रिप हो रही है। लो वोल्टेज की परेशानी से भी लोग नहीं उबर पा रहे हैं। विभागीय अधिकारी सब कुछ ठीक होने का दावा कर रहे हैं। शहर में तीन दिनों से घरों के अंदर की स्थिति यह है कि महिलाएं व बच्चे बिजली की ट्रिपिग के कारण रात भर परेशान रह रहे हैं।

उनकी रात की नींद भी पूरी नहीं हो पा रही है। रामपुर उदयभान, आनंदनगर, काजीपुरा सहित सभी मोहल्लों में दिन हो या रात बिजली की आवाजाही लगी रहती है। शिकायत कर-कर के लोग थक चुके हैं लेकिन कोई लाभ नहीं हो सका। किसी स्तर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

बैरिया में विद्युत आपूर्ति ठप होने के बाद चक्काजाम

लगातार चार दिनों में एक ही जगह के तीन विद्युत ट्रांसफार्मरों के जल जाने से आक्रोशित बैरिया रकबा टोला के लोगों ने रानीगंज सुरेमनपुर मार्ग को साधन सहकारी समिति बैरिया के सामने गुरुवार को जाम कर दिया।

जिससे घंटों यातायात बाधित रहा। लोगों को स्टेशन, बैंक, रानीगंज बाजार व अन्य कार्यालयों में जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लगभग दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसएचओ बैरिया राजीव कुमार मिश्र के समझाने बुझाने पर चक्का जाम समाप्त हुआ।

उल्लेखनीय है कि साधन सहकारी समिति बैरिया के पास लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया था। उससे विभाग ने बदला वह दूसरे दिन जल गया। इसी तरह तीन दिन में चार ट्रांसफार्मर जल गए। भीषण गर्मी व उमस से आजिज लोगों ने ट्रांसफार्मर के लिए चक्का जाम कर दिया। चक्का जाम करने वाले लोगों का कहना था। की बिजली विभाग के जेई और एई बात सुनने को तैयार नहीं है।

ऐसे में चक्का जाम के अलावा अन्य कोई रास्ता नहीं है। मौके पर पहुंचे एसएचओ ने मौके से ही बिजली विभाग के अधिकारियों से बात की और तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगाने को कहा। एसएचओ के समझाने बुझाने पर सुबह सात बजे से शुरू चक्का जाम लगभग ग्यारह बजे समाप्त हुआ।

ट्रांसफार्मर जला, तीन सौ घरों की बत्ती गुल

नगरा रसड़ा मार्ग पर नहर के पास लगा 250 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर बुधवार को सुबह जल गया। 300 घरों की बत्ती गुल हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त ट्रांसफार्मर में खराबी कई दिनों से थी। लो वोल्टेज की समस्या से सभी लोग परेशान थे। ग्रामीणों की मानें तो ओवरलोड की समस्या से ट्रांसफार्मर बार बार जल जाता है। इसी ट्रांसफार्मर से थाने में भी बिजली सप्लाई होती है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago