बलिया। जिले में डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों द्वारा तोड़े जाने का मामला सामने आया है। मामला जिले के नगरा थाना क्षेत्र के कोठिया का है।
गाँव में स्थापित डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को बृहस्पतिवार दिन में अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। जब गांव के लोगों ने यह देखा तो वे आक्रोशित हो उठे।
घटना की सूचना नगरा पुलिस को देते हुए मूर्ति को ठीक कराने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। लोगों ने बताया कि आंबेडकर की यह मूर्ति पहले भी कई क्षतिग्रस्त की जा चुकी है।
घटना की सूचना मिलते ही अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रतिमा को ठीक कराने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। नगरा थाने के इंचार्ज दिनेश पाठक ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।कारीगर को बुलवाकर क्षतिग्रस्त मूर्ति को ठीक करवाया जायेगा, शांति व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।
बता दें कि अक्टूबर 2020 में भी कोठियां चट्टी पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को किसी ने क्षतिग्रस्त कर दिया था।
अब सवाल यह उठता है आखिर जिले में बाबा साहब की मूर्ति को छतिग्रस्त करने को लेकर अराजकत तत्त्वों के हौसल इतना बुलंद क्यों है?
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…