Categories: बलिया

ऊर्जा मंत्री के आश्वासन के बाद बिजली कर्मचारियों ने खत्म किया धरना

बलिया, लखनऊ समेत यूपी के कई शहरों में चल रहा बिजली कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन स्थगित हो गया है। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से बातचीत के बाद लखनऊ में विभाग के इंजीनियरों ने धरना समाप्त कर दिया।

ऊर्जा मंत्री ने चेयरमैन को हटाने का आश्वासन दिया है। जिसके बाद धरना स्थगित करना का निर्णय लिया गया है। वहीं प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर जल्द मांगों को पूरा नहीं किया गया तो फिर से कार्य बहिष्कार करेंगे।

बता दें कि उत्तरप्रदेश के वाराणसी, बरेली, अयोध्या, बलिया, आगरा, गोरखपुर समेत अन्य शहरों में बिजली विभाग के 25 हजार से ज्यादा कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर रहे थे। कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया था। इससे प्रदेश के तीन करोड़ बिजली उपभोक्ता परेशान थे।

बता दें कि प्रदर्शन कर रहे बिजली कर्मचारियों की प्रमुख मांगे हैं, जिनमें 9 वर्ष, कुल 14 वर्ष एवं कुल 19 वर्ष की सेवा के बाद तीन प्रमोशन वेतनमान देने, निर्धारित चयन प्रक्रिया के अन्तर्गत चेयरमैन, प्रबन्ध निदेशकों व निदेशकों के पदों पर चयन करने की मांग है। इसके अलावा सभी बिजली कर्मियों को कैशलेस इलाज की सुविधा, ट्रांसफार्मर वर्कशॉप के निजीकरण के आदेश वापस लेने, 765/400/220 केवी विद्युत उपकेन्द्रों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से चलाने का निर्णय रद्द करने और पारेषण में जारी निजीकरण प्रक्रिया निरस्त करने की मांग उठा रहे हैं।

इसके साथ ही कर्मचारियों की मांग है कि आगरा फ्रेंचाईजी व ग्रेटर नोएडा का निजीकरण रद्द किया जाए। ऊर्जा कर्मियों की सुरक्षा के लिए पावर सेक्टर इम्प्लॉइज प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए। पंजाब, दिल्ली व उड़ीसा सरकार के आदेश की भांति ऊर्जा निगमों के समस्त संविदा कर्मियों को नियमित किया जाए। बिजली कर्मियों को कई वर्षों से लम्बित बोनस का भुगतान किया जाए। भ्रष्टाचार एवं फिजूलखर्ची रोकने हेतु लगभग 25 हजार करोड़ के मीटर खरीद के आदेश रद्द किए जाए व कर्मचारियों की वेतन विसंगतियां दूर की जाए।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago