Categories: बलिया

बिजली चोरों पर शिकंजा कसेगा बिजली विभाग, अब समस्या से पहले बताना होगा कनेक्शन नंबर

बलिया मेंं अब अवैध रुप से बिजली चलाने वालो की शामत आने वाली है। बिजली विभाग ने बिजली चोरों को पकड़ने की नई कवायद शुरु कर दी है। इसके तहत कोई ग्राहक बिजली समस्या को लेकर कंट्रोल रुम या इंजीनियर को शिकायत करेगा तो उसे पहले अपना कनेक्शन नंबर बताना होगा, बाद में बिजली संकट को दूर किया जाएगा।

कनेक्शन नंबर के बिना कोई भी शिकायत स्वीकार नहीं की जाएगी। यानि कि अब बिजली चोरों की खैर नहीं। कनेक्शन नंबर मांगने के पीछे विभाग का मकसद है बिजली चोरों का पकड़ना। जिले में करीब 3.13 लाख उपभोक्ता पंजीकृत हैं, लेकिन अधिकांश लोग बिना कनेक्शन बिजली का इस्तेमाल कर रहे हैं। फाल्ट होने पर क्षेत्र पर तरह-तरह के दबाव बनाते हैं। भुगतान की स्थिति भी काफी खराब है। 48 हजार उपभोक्ता ही मासिक बिल का भुगतान करते हैं। हालात इतने खराब हैं कि हर माह 55 करोड़ रुपये की बिजली खरीदी जा रही है, लेकिन 13.13 करोड़ रुपये की वसूली हो पा रही है।

जिसे रोकने विभाग ने नया नियम लागू किया है। जिसके मुताबिक उपभोक्ताओं को शिकायत दर्ज कराने से पहले अपने कनेक्शन नंबर बताना होगा। इसके बाद समस्या पर विभाग गंभीर होगा। उपभोक्ताओं के कनेक्शन नंबर को ऑनलाइन चेक कर बिल भुगतान को परखा जाएगा। बिल जमा न होने पर कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए तुरंत विभाग की टीम उस क्षेत्र में पहुंच जाएगी।

वहीं वसूली को बेहतर करने के लिए विभाग ने कई अभियान चलाया है। अब तो प्रत्येक बुधवार व शुक्रवार को विद्युत सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बिल की त्रुत्रियों को ठीक करने के साथ ही नए कनेक्शन दिए जा रहे हैं। वहीं विद्युत वितरण खंड द्वितीय अधिशासी अभियंता, चंद्रेश कुमार उपाध्याय का कहना है कि विद्युत संबंधी शिकायत करने वालों का पहले कनेक्शन नंबर मांगा जाएगा। आन लाइन इसकी जांच की जाएगी। बिल जमा न होने पर कनेक्शन का विच्छेदन तत्काल किया जाएगा। इससे कर्मचारियों को अनावश्यक दबाव से मुक्ति मिलेगी। वहीं कनेक्शनधारियों का फाल्ट तत्काल ठीक किया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago