Categories: featuredरसड़ा

बिजली विभाग की छापेमार कार्यवाही, अवैध तरीके से बिजली जलाने वाले 15 लोगों पर केस दर्ज

रसड़ा में गुरुवार को विद्युत विभाग ने छापेमार कार्यवाही की। विभाग के अधिकारियों ने अवैध रुप से बिजली का प्रयोग कर रहे 15 लोगों पर मामला दर्ज किया। बिजली विभाग की इस कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अवैध रुप से बिजली जलाने वालों के चेहरे के रंग उड़ गए। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के कई लोगों पर 1 लाख से अधिक विद्युत बिल बकाया है, जिसके कारण विभाग ने ऐसे घरों की बिजली काट दी लेकिन यह लोग फिर भी बिना बकाया जमा किए अवैध रुप से बिजली जला रहे थे।इसकी सूचना जैसे ही विभाग को मिली तो मौके पर एसडीओ अनिल कुमार राम व अवर अभियंता श्याम अवध यादव पहुंचे। उनके नेतृत्व में टीम ने कार्यवाही करते हुए 15 लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया।  इसमें छितौनी निवासी शिखर भारती, रामबचन शर्मा, नगर के सदर बाजार निवासी महेश, ब्रह्म स्थान निवासी कुंदन कुमार, महावीर अखाड़ा निवासी तेज बहादुर सिंह, हॉस्पिटल रोड निवासी दीपक कुमार,अब्दुल मन्नान, किराना मंडी निवासी ठाकुर प्रसाद, संजय कुमार जायसवाल, हथुई नागपुर निवासी छोटेलाल यादव, नगरा चौराहा स्थित हरिनारायण राय एवं विनय कुमार जायसवाल रहे।

इसके अलावा हॉस्पिटल रोड के पीछे महेंद्र सोनी, नसीरपुर निवासी दीपक शर्मा, रुगड़ी देवी पत्नी विजय शंकर वर्मा को अवैध रूप से बिजली का प्रयोग करने पर मुकदमा दर्ज कराया। इस मौके पर पवन कुमार गुप्ता, राहुल गुप्ता, ओमप्रकाश, राजेश सिंह विद्युत कर्मी रहे। साथ ही साथ चिलकहर क्षेत्र में भी अभियान चलाया। इस दौरान अवर अभियंता तारकेश्वर यादव के नेतृत्व में राजस्व वसूली की गई। इस दौरान 10 हजार से अधिक वाले 34 व 50 हजार से अधिक वाले तीन बकायेदारों की लाइन काटी गई। हालांकि 20 उपभोक्ताओं से 52 हजार रुपये विद्युत बिल की वसूली की गई।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago