Categories: बलिया

बलिया – यूपी और बिहार को जोड़ने वाले पीपा पुल पर पलटा पिकअप, घंटों परेशान हुए लोग

बलिया। यूपी और बिहार को जोड़ने वाले खरीद- दरौली (बिहार) घाटों के बीच सरयू नदी पर बने पीपा पुल पर रविवार को हादसा हो गया। जहां आलू लदा पिकअप पलटने से घंटो आवागमन बाधित रहा। जिससे यूपी और बिहार के लोग समय से अपने गन्तव्य तक नहीं पहुंच पाए। 

बताया जा रहा है कि एक व्यापारी पिकअप पर आलू लादकर मनियर से गुठनी (बिहार) जा रहा था। लेकिन पिकअप खरीद घाट से पीपा पुल पर चढ़कर जैसे ही दरौली घाट की तरफ बढ़ा कि रास्ते में दक्षिणी नाका पर चक्का प्लेटों के तितर-बितर होने से बेकाबू होकर पलट गया। जिससे उस पर लदे आलू की बोरियां नदी में गिर गईं।

गनीमत रही कि पिकअप नीचे नहीं गिरा नहीं तो उसके क्षतिग्रस्त होने के साथ ही उस पर बैठे लोगों के जान पर खतरा बन जाता। वहीं पिकअप के पलटते ही काफी संख्या में राहगीर और घाट पर रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे और आवागमन ठप पड़ गया। घंटों मशक्कत के बाद पिकअप को सीधाकर दरौली घाट पर ले जाया गया, जहां से वह अपने गंतव्य के लिए रवाना हुआ।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago