बलिया डेस्क : हाल ही में नीट के एग्जाम का रिज़ल्ट घोषित हुआ है जिसमे बलिया के तमाम छात्रों ने सफलता हासिल की है लेकिन आज हम आपको बलिया के सिकन्दरपुर तहसील के गाँव भूड़ाडीह के रहने वाले छात्र तालिब के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने इस एग्जाम में 655 अंक हासिल करके ऑल इंडिया रैंक में 2955 वीं रैंक और EWS कैटेगरी में 234वीं रैंक हासिल की है.
आपको बता दें कि तालिन नीट की तैयारी सरवर क्लासेसज कोचिंग सेंटर अलीगढ़ से कर रहे थे. तालिब की इस सफलता के बाद पूरे इलाके में ख़ुशी की लहर है और सभी उन्हें मुबारकबाद दे रहे हैं. उनके घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. दिलचस्प बात यह भी है कि तालिब ने पहली ही कोशिश थी जिसमे वह कामयाब हो गए हैं. वहीँ अपनी इस कामयाबी के लिए तालिब ने अपने घर वालों के साथ साथ अपने टीचरों का बड़ा हाथ बताया है.
तालिब की शुरूआती पढ़ाई हाई स्कूल इनक्रेडिबल पब्लिक स्कूल सिकन्दरपुर में हुई और इंटरमीडिएट उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से किया. अभी वह अलीगढ़ के वह सरवर क्लासेसज कोचिंग सेंटर में रह रहे थे और वहीँ से एग्जाम की तैयारी कर रहे थे. तालिब की माँ का कहना है कि वह खुद तो अनपढ़ हैं लेकिन उन्होंने तमाम तकलीफें झेलते हुए बेटे को पढ़ाई और आज उसे इस मुकाम पर देखकर वह काफी खुश हैं.
इसके साथ साथ उन्होंने इलाके के लोगों से अपील भी की है कि अपने बच्चों को सभी अच्छी तालीम दें. तभी भविष्य में बच्चे उनका नाम रोशन कर पाएंगे. तालिब का सपना है कि वह पढ़ लिखकर अपने ही इलाके में एक अस्पताल खोलें और लोगों की सेवा करें.
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…