पंचायत चुनाव- बैरिया के ये मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील प्लस की सूची में शामिल

बैरिया डेस्क : पंचायत चुनाव के मद्देनज़र प्रसाशन की तैयारी युद्ध स्तर पर जारी है। मतदान केंद्र एवं बूथों की संख्या को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इसी के साथ ही पिछले चुनाव में हुए तनाव व छिटपुट घटनाओं के आधार पर निर्वाचन कार्यालय की ओर से संवदेनशील, अतिसंवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील प्लस केंद्रों की प्राथमिक सूची भी तैयार की गई है। बैरिया विकास खंड अंतर्गत कुल 30 ग्राम पंचायतों के 62 मतदान केंद्रों के 206 बूथों पर एक लाख 32 हजार 797 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। रेवती थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत  दुर्जनपुर में बीते 15 अक्तूबर को हुई गोली कांड के बाद शासन-प्रशासन की नजर इस ग्राम पंचायत पर है।

मतदान केंद्र जूनियर हाईस्कूल दुर्जनपुर के छह बूथों को अतिसंवेदनशील प्लस और इसी ग्राम पंचायत अंतर्गत बैरिया थाना क्षेत्र के मतदान केंद्र प्राथमिक पाठशाला हनुमानगंज के दो बूथों को भी अतिसंवेदनशील प्लस बनाया गया है। इसके अलावा, मतदान केंद्र श्रीनगर नंबर एक के छह बूथ, मतदान केंद्र जूनियर हाईस्कूल बालिका विद्यालय बलिहार, मतदान केंद्र जूनियर हाईस्कूल रानीगंज बाजार के पांच बूथ, मतदान केंद्र प्राथमिक पाठशाला भुवालछपरा नौरंगा के दो बूथ, प्राथमिक पाठशाला चक्की नौरंगा भगवानपुर के एक बूथ, जूनियर हाईस्कूल नौरंगा के सात बूथ को अति संवेदनशील प्लस बनाया गया है।

श्रीकांतपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत हाईस्कूल के चार बूथ, प्राथमिक पाठशाला शिवरहिया व प्राथमिक पाठशाला दुखहरनगिरी के मठिया, प्राथमिक पाठशाला सबलपुर के एक बूथ, लार्डकृष्ण एकेडमी केहरपुर के चार बूथ, प्राथमिक पाठशाला बैजनाथपुर के तीन बूथ, पंचायत भवन भुवालछपरा के तीन बूथ, प्राथमिक पाठशाला दलपतपुर के तीन बूथ को अतिसंवेदनशील बनाया गया है। इसी तरह प्राथमिक पाठशाला अधिसिझुआ, गुमानी के डेरा, प्राइमरी पाठशाला मानगढ़, प्राइमरी पाठशाला नंबर दो, पंचायत भवन मानगढ़, शिवाल के दो बूथ, प्राइमरी पाठशाला नौकागांव पश्चिमी, प्राइमरी पाठशाला शिवचक, प्राइमरी पाठशाला श्रीनगर नईबस्ती, श्रीनगर नंबर दो, प्राइमरी पाठशाला तालिबपुर, जूनियर हाईस्कूल जवाहर टोला, कन्या जूनियर हाईस्कूल करमानपुर, प्राइमरी पाठशाला सुघरछपरा, प्राइमरी पाठशाला

भीखाछपरा, प्राइमरी पाठशाला उपाध्यायपुर, पंचायत भवन कोटवां, प्राइमरी पाठशाला रानीगंज बाजार, प्राइमरी पाठशाला बैजनाथ छपरा, प्राइमरी पाठशाला मधुबनी, कन्या प्राइमरी पाठशाला मधुबनी मठिया, डॉ भीमराव अंबेडकर जूनियर हाईस्कूल, प्राइमरी पाठशाला विशुनपुरा, प्राइमरी पाठशाला चाईछपरा, प्राइमरी पाठशाला गंगापुर, जूनियर हाईस्कूल हेमंतपुर, प्राइमरी पाठशाला जमालपुर, प्राइमरी पाठशाला

चकिया, प्राइमरी पाठशाला चकिया बालपर, कन्या प्राथमिक पाठशाला चकिया, प्राइमरी पाठशाला चकगिरधर, प्राइमरी पाठशाला गोविंदपुर, प्राइमरी पाठशाला चरजपुरा, प्राइमरी पाठशाला टेंगरही, प्राइमरी पाठशाला चांदपुर, जूनियर हाईस्कूल चांदपुर, प्राइमरी पाठशाला दयाछपरा नंबर एक और नंबर दो, जूनियर हाईस्कूल दयाछपरा, जूनियर हाईस्कूल बुधनचक, प्राइमरी पाठशाला पांडेयपुर, रामपुरमिश्र, जूनियर हाईस्कूल पांडेयपुर, संपूर्णानंद इंटर कॉलेज दुबेछपरा और प्राथमिक पाठशाला प्रसाद छपरा को संवेदनशील बनाया गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago