जानें कौन हैं बलिया के रामरतन हलवाई, जिनका जिक्र कर सीएम योगी ने विपक्ष को घेरा ?

बलिया डेस्क : इस वक़्त पूरे देश में एक तरफ़ जहाँ भारत सरकार द्वारा लाए गाए तीन कृषि क़ानून पर बात हो रही है तो दूसरी तरफ़ किसान आंदोलन की भी चर्चा में है. ऐसे किसान संगठनों और विपक्षी पार्टियाँ इसकी मुख़ालफ़त कर रही हैं. इस बीच आज विधानपरिषद में कृषि क़ानून के फ़ायदे गिनाए और बलिया के एक गाजर वाले का उदाहरण दिया. सीएम योगी ने नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी को आड़े हाथों लेते हुए बलिया के हलवाई का ज़िक्र किया.

दरअसल इस हलवाई की दुकान बलिया के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के सहतवार कस्बे में स्थित है. उन्होंने रामरतन के काला गाजर के हलवा के जरिए कृषि क़ानून का बचाव किया. उन्होंने बताया कि रामरतन हलवा वाले कांट्रैक्ट फार्मिंग के जरिए किसानों से फायदा लेते हैं. उन्होंने आगे बताया कि इससे उन किसानों के खेत का मालिकाना हक नहीं छीन गया है.

कौन हैं रामरतन?

रामरतन के गाजर के हलवा की दुकान 100 वर्ष से अधिक पुरानी है. हालाँकि रामरतन का निधन हुए 60 साल ज़्यादा हो गया है लेकिन इस  नाम से यह दुकान दूसरी तीसरी पीढ़ी चला रही है. रामरतन के जमाने में दुकान खपरैल में थी, अब पक्का निर्माण हो चुका है.

मूल दुकान अब भी सहतवार बाजार में है. जबकि बाजार के अन्य हिस्सों में उनके परिवार के सदस्यों की कई और दुकानें भी हैं. सबसे पुरानी दुकान पर रामरतन की मौत के बाद उनके पुत्र जगन्नाथ ने दुकान संभाली. जगन्नाथ तीन भाई हैं, जबकि बेटे सात हैं. जगन्नाथ की मौत के बाद उनके पुत्र मोतीलाल प्रसाद मूल दुकान पर बैठते हैं.

वहीं लोग बताते हैं कि प्रसिद्ध संत चैनराम बाबा को भोग इसी दुकान की मिठाई और सीज़न में गाजर से लगाते थे. अभी भी हर रोज़ मिट्टी के पात्र में यहां से मिठाई-हलवा जाता है और चैनराम बाबा को पहला प्रसाद चढ़ता है. सीज़न में हर रोज़ यहाँ एक कुंतल काला गाजर की खपत है. नवम्बर से मार्च तक गाजर का हलवा बनता है.

बलिया की और तमाम ख़बरें , जिले से जुड़े लोगों के इंटरव्यू पढने के लिए हमें फेसबुक पेज @balliakhabar पर लाइक करें और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @BalliaKhabar पर क्लिक करें। 

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago