Categories: बलिया

मतदान संपन्न, अब मतगणना की तैयारी, कुल 98 टेबलों पर होगी वोट काउंटिग, ऐसी हैं व्यवस्था

बलिया में सात विधानसभा क्षेत्रों में मतदान संपन्न हो चुके हैं। 10 मार्च को वोट काउंट होना है। इसको लेकर तैयारियां की जा रही है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में 14-14 टेबल बनाए जाएंगे और 98 टेबलों पर मतगणना होगी।

मतगणना की तैयारियों में प्रशासन जुटा है। मतगणना के लिए प्रत्येक गणना टेबल पर सुपरवाइजर, एक माइक्रोआब्जर्बर, मतगणना सहायक व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को तैनात किया जाएगा। यानि कि प्रत्येक टेबल पर चार कर्मचारी होंगे। कुल 532 कार्मिक मतगणना में लगेंगे। वहीं प्रत्येक विधानसभा में एक टेबल आरओ तथा एक टेबल एआरओ के लिए होंगे, जबकि तीन-तीन टेबल रिजर्व रखे जायेंगे। इस हिसाब से सातों विधानसभा के लिए 133 टेबल बनाये जायेंगे।

वहीं जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उनको एनआईसी की ओर से दे दी गयी है। लेकिन अभी ये नहीं बताया गया है कि विधानसभा के किस टेबल पर उन्हें मतों की गणना करना है। इसकी जानकारी 12 घंटे पहले दी जाएगी। निर्वाचन आयोग के आदेश पर जिला प्रशासन मतगणना को पारदर्शी व निष्पक्ष सम्पन्न कराने के लिए यह व्यवस्था की गई है।

वहीं मंडी परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रुम में ईवीएम रखी गई है। जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय रिजर्व फोर्स को सौंपी गयी है। सशस्त्र जवान जगह-जगह बंकर बनाकर इसकी निगरानी कर रहे हैं। इसके अलावा पुलिस के जवानों को भी तैनात किया गया है। मंडी समिति के कोने-कोने की निगहबानी के लिये चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। राजनीतिक दल के तीन-तीन सदस्यों को जिला प्रशासन की ओर से स्ट्रांग रुम की निगरानी के लिये पास जारी किया गया है। वह आठ-आठ घंटे मंडी परिसर में रह सकते हैं। वहीं आने-जाने वाले कर्मचारियों के नाम भी रजिस्ट्रर में लिखकर उन्हें अंदर जाने दिया जा रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago