Categories: बलिया

बलिया में मतगणना को लेकर राजनैतिक हलचलें तेज, जीत को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

बलिया में मतदान संपन्न हो गया है। 10 मार्च को मतगणना है। ऐसे में तमाम राजनैतिक दलों का ब्लडप्रेशर हाई है। वहीं कयासबाजी का दौर भी जारी है। बलिया की सातों विधानसभा सीटों पर कौन जीतेगा, इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

बलिया में 3 मार्च को वोटिंग हुई थी। कुल 82 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनकी किस्मत ईवीएम में कैद है। 13 लाख 54 हजार 104 मतदाताओं ने अपना निर्णय दे दिया है। अब फैसला 10 मार्च को होगा। 10 मार्च को सुबह 3 बजे से मतगणना शुरु हो जाएगी। कृषि मंडी परिसर में बने स्ट्रांग रुम में ईवीएम रखी गई है।

चुनाव के दौरान सर्विस मतदाताओं की ऑनलाइन वोटिंग सामान्य वोटिंग से पहले हुई थी। इन वोटों की काउंटिग कृषि मंडी परिखरा में होगी। 14 हजार 290 सर्विस मतदाताओं की वोट काउंटिग के लिए अलग से 32 टेबल रहेंगे। प्रत्येक टेबल पर दो कर्मचारी तैनात रहेंगे यानि कि कुल 64 कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी। सर्विस मतों की गणना के लिए डाकघर और बैंक के एक-एक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

प्रदेश अथवा बाहर सरकारी व आवश्यक सेवाओं में तैनात कर्मचारी अपना मत ऑनलाइन (ईटीपीबीएस) से भेज चुके हैं। ऐसे में इन मतों की गिनती बार कोड को स्कैन कर की जाएगी। वहीं पोस्टल मतों की गणना के लिए विधानसभा वार 2 टेबल अलग से रहेंगे। यानि सातों विधानसभाओं में कुल 14 टेबल पोस्टल मतों के लिए आरक्षित रहेंगी। वहीं एक टेबल रिजर्व रखा जाएगा।

एक- एक टेबल आरओ और एआरओ के लिए आरक्षित रहेगा। पोस्टल मतों की गणना के लिए प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना सुपरवाइजर, 2 सहायक व एक ऑब्जर्वर तैनात रहेंगे। इस हिसाब से 112 कार्मिकों की तैनाती की जाएगी। जनपद में कार्मिक मतदाताओं की संख्या लगभग 12 हजार 452 है। पोस्टल बैलेट से चुनाव कार्य में लगे कार्मिकों के अलावा दिव्यांग और बुजुर्गों ने वोटिंग की है। यानि कि वोट काउंट की पूरी व्यवस्था है। अब देखना होगा कि बलिया की सातों विधानसभा सीटों पर किस पार्टी की जीत होगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago