बलिया के जिला अस्पताल में असुविधाओं का अंबार है। कभी डॉक्टर समय पर नहीं मिलते, तो कभी दवाईयां। अब अस्पताल की लिफ्ट खराब हो गई है। 19 साल बाद यहां मरीजों की सुविधा के लगी लिफ्ट चालू हुई लेकिन यह सुविधा बस कुछ दिन तक ही रह पाई।
अब फिर से लिफ्ट में खराबी आ गई है। मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए लिफ्ट को बंद कर दिया गया है। वहीं लिफ्ट बंद होने से मरीजों को दो मंजिल तक जाने में दिक्कत हो रही है। मरीजों के तीमारदार भी लिफ्ट की खराबी से काफी परेशान है।
बता दें कि जिला अस्पताल के नए भवन में मरीजों के लिए लिफ्ट लगाई गई थी ताकि मरीजों और उनके परिजन आसानी से ऊपरी मंजिलों तक आ जा सकें। लेकिन अस्पताल शुरु होने के सालों बाद तक भी लिफ्ट चालू नहीं हुई। सीएमएस डॉक्टर दिवाकर सिंह के प्रयासों से 19 साल बाद लिफ्ट आरंभ हुई। जिससे दो-तीन मंजिला पर स्थित ऑपरेशन वार्ड, पीकू वार्ड में जाने में आसानी हो गई।
लेकिन अभी दो-तीन दिनों से लिफ्ट में तकनीकी खराबी आने से मुश्किलें बढ़ गई हैं। जिससे मरीजों के साथ-साथ अस्पताल के कर्मचारी व चिकित्सक भी परेशान हो रहे हैं। वहीं प्रभारी सीएमएस विनोद सिंह का कहना है कि लिफ्ट में तकनीकि कुछ समस्याएं हैं। जिससे बंद कर दिया गया है इलेक्ट्रीशियन से बात हुई है। सोमवार मंगलवार को आ जाते है तो सही कराया जाएगा।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…