जिले में बिजली चोरी रोकने के लिए बनेगा थाना

बलिया: जिले में बिजली चोरी रोकने के लिए एक अलग से थाना बनाए जाने का मसौदा तैयार किया जा रहा है। इस मामले पर जिलाधिकारी भवानी सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में अधिकारियों कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। साथ ही बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को भी इस संबंध में निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि सूचना अधिकार अधिनियम के तहत मांगी जाने वाली सूचना को समय से दी जाए। सूचना आयोग से प्राप्त सन्दर्भ तत्काल निस्तारण किए जाए। लम्बित मजिस्ट्रीयल जांचों को भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। महालेखाकार व राजस्व परिषद की आडिट आपत्तियों का निस्तारण पर जोर दिया।

बताया गया कि आडिट आपत्तियों के दौरान 4 करोड़ 26 लाख की कटौती करने का मामला प्रकाश में आया है। विभिन्न न्यायालयों मे लम्बित वादों के निस्तारण मे तेजी लाने के निर्देश दिए। बैरिया, बांसडीह व सदर तहसील में बनेगा एक-एक मॉडल शरणालय।

इसके अलावा जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान पाया गया कि आईजीआरएस के मामलों के निस्तारण में गति आई है लेकिन आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र के लंबित मामलों पर सवाल करते हुए तत्काल जारी करने के निर्देश सभी तहसीलदार को दिए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago