आरक्षण हटाने को लेकर क्षत्रिय महासभा युवा के कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

बलिया: बुधवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के कार्यकर्ताओं ने आरक्षण के विरोध में कलेक्ट्रेट में जमकर बवाल काटा। कार्यकर्ताओं ने शहर का भ्रमण करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिसके बाद वहां वे जमकर नारेबाजी की।

जिला अध्यक्ष राजीव सिंह टिल्लू ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद देश में 78 सामान्य व अन्य पिछड़ी जाति के लोगों ने राहत की सांस ली थी और उन्हें लगा की एससी, एसटी एक्ट के अलोकतांत्रिक प्रावधानों के कारण अब उन्हें अनावश्यक उत्पीड़न का शिकार नहीं होना पड़ेगा।

उनहोंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय पलटने हेतु लोकसभा में रखे गए संशोधन से आम लोग में भारी आक्रोश है। यदि केंद्र सरकार द्वारा संशोधन बिल वापस नहीं लिया गया व पदोन्नति आरक्षण में देने की कोशिश बंद नहीं की गई तो इस बिल के विरोध में संगठन राष्ट्रहित में व्यापक स्तर पर आंदोलन करेगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक और प्रमाणपत्र

बलिया के मानपुर चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026…

22 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

1 week ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

2 weeks ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

2 weeks ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

3 weeks ago