बिहार जा रही 40 लाख की शराब बलिया में बरामद, तीन गिरफ्तार, चार फरार

बलिया में हरियाणा से तस्करी के जरिए बिहार  जा रही 40 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब को बलिया पुलिस ने पकड़ा है । कंटेनर व डीसीएम में लदी शराब की पेटियों को बुधवार रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मोतिरा का  गांव से बरामद किया गया। वहीँ  तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। साथ ही दो वाहन को भी जब्त किया गया है।

शराब की कीमत चालीस लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस लाइन के मनोरंजन हाल में गुरुवार को एएसपी उत्तरी विक्रांत वीर ने बताया कि ग्राम मोतिरा का सिवान गांव के समीप अवैध अंग्रेजी शराब आने की सूचना मिली थी।

स्वाट टीम व कोतवाली पुलिस ने छापेमारी की तो वहां खड़े एक कंटेनर व डीसीएम से 521 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि चार लोग भाग निकले।

पकड़े गए लोगों में बिहार के बक्सर नई बाजार निवासी इसराज, हरियाणा के जनपद नुहू थाना पिन्हुआ के फिरोजपुर निवासी सरफराज व शुब्बू पुत्र सिरदर ने पूछताछ में बताया कि 700 पेटी शराब हरियाणा से लेकर बिहार जा रहे थे।

रसड़ा से आगे बढ़ने पर शराब तस्कर एक पेट्रोल पंप के पास बाइक से पहुंचे और मोतिरा के सिवान ले आए, जहां स्कार्पियो व जाइलो गाड़ी से 179 पेटी शराब लेकर वे चले गए। फरार तस्करों के विरुद्ध कई थानों में मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago