बलिया कांड: धीरेंद्र को कस्टडी में लेकर उसके घर पहुंची पुलिस !

बलिया गोलीकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है। उसे जिला कारागार से सीधे रेवती थाना ले जाया गया है। उससे एक बंद कमरे में थाना प्रभारी/विवेचक प्रवीण कुमार सिंह ने पूछताछ की। इसके बाद धीरेंद्र को लेकर पुलिस उसके घर पहुंची।

गौरतलब है कि बलिया के सीजेएम कोर्ट ने बुधवार को पुलिस रिमांड स्वीकार कर ली थी। धीरेंद्र को 22 अक्तूबर सुबह दस बजे से 24 अक्तूबर सुबह दस बजे तक 48 घंटे के लिए पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। कोर्ट ने अभियुक्त को अधिवक्ता साथ रखने की छूट दी है, जो पुलिस कार्रवाई में कोई हस्तक्षेप किए बिना दूर से कार्रवाई को देख सकता है।

पुलिस ने धीरेंद्र को 48 घंटों के रिमांड पर लेने के बाद मेडिकल चेकअप कराया। उसके बाद आरोपी को 11 बजे रेवती थाना लेकर आई। अधिवक्ता बृजेश सिंह थाने पर साथ रहे। बंद कमरे में आवश्यक पूछताछ करने के बाद पुलिस दुर्जनपुर स्थित उसके आवास पर ले गई। आवास पर पहुंचते ही घर की महिलाएं आरोपी से लिपट कर रोने लगीं। बताया जाता है कि पुलिस की प्राथमिकता वारदात में इस्तेमाल असलहे को बरामद करना है।  पुलिस असलहे की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

 

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago