बेलथरा रोड में एसपी के निर्देश पर होटल में छापेमारी की इन्साइड स्टोरी !

बेलथरा रोड : बलिया में एसपी राजकरन नय्यर के निर्देश लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को बेल्थरारोड के रेलवे स्टेशन मालगोदाम मार्ग स्थित होटल प्रताप पर सोमवार को पुलिस ने छापा मारा। जहां होटल में कई अनियमितताएं देखने को मिली। इस दौरान पुलिस ने कई जोड़ों से उनकी आईडी जांचने के बाद उन्हें होटल से बाहर भेज दिया।

बताया गया है कि इस होटल को लेकर लगातार शिकायतें एसपी आफिस को की जा रही थी। सूत्रों के मुताबिक ये कारवाई लखनऊ के निर्देश पर की गई है। दरअसल शिकायत मिलने पर मनियर इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की कार्रवाई की गई। लगभग दो घंटे तक चली कार्रवाई के बाद होटल से बाहर आए इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि छापेमारी में अनेक अनियमितता मिली हैं। साथ ही संकेत किया कि होटल को सील किया जा सकता है। जिसके बाद सीओ रसड़ा मो. फहीम ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि होटल को सील किया जाएगा। इस दौरान एसडीएम सीमा पांडेय भी होटल पहुंच गईं।

 सीओ से मंत्रणा के बाद एसडीएम वहां से चली गई। एसडीएम के जाने के 15 मिनट बाद सीओ ने बताया कि छापेमारी में होटल में अनेक अनियमितताएं पाई गई हैं। जिसमें होटल का रजिस्ट्रेशन, पार्किंग, फायर मशीन आदि अनेक अनियमितताएं शामिल हैं। कहा कि इन अनियमितताओं के चलते होटल पर कारवाई करते हुए इसे सील किया जा रहा है। होटल सील करने के बाद आगे की जांच प्रक्रिया जारी रहेगी।

 

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago