बलिया के फेफना में महावीरी झंडा जुलूस को लेकर पुलिस सतर्क, एएसपी ने किया निरीक्षण

फेफना (बलिया): आगामी महावीरी झंडा जुलूस को लेकर प्रशासन ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। सोमवार की शाम अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर ने फेफना कस्बे में पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से वार्ता कर जुलूस के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान श्रीमान कृपा शंकर ने लोगों को आश्वस्त किया कि परंपरा और आस्था से जुड़े इस ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस मौके पर क्षेत्राधिकारी सदर उस्मान, फेफना थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी, एसआई रोहन राकेश सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को यातायात, बिजली आपूर्ति और भीड़ प्रबंधन से जुड़ी कुछ चुनौतियों से अवगत कराया, जिनके समाधान का आश्वासन अधिकारियों ने दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago