Categories: बलिया

बलिया में पुलिस ने कृषि मंडी अधिकारी और उनके परिवार पर दर्ज किया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

बलिया की बांसडीह कोतवाली पुलिस ने उप निदेशक (निर्माण) कृषि मंडी मुंडेरा प्रयागराज और उनके परिवार के छह सदस्यो पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। इनमें पति के साथ-साथ ससुर श्याम बिहारी सिंह, सास भागीरथी, और देवर बृजेश, विवेक, अनिल शामिल हैं। इन सभी पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

विजय कुमार मौर्य (हुसेनाबाद निवासी) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी की शादी 2 दिसम्बर 2022 को अखिलेश सिंह मौर्य (उचेहरा, चंदौली) से हुई थी, जो पहले कृषि मंडी समिति में एसडीओ थे और अब प्रयागराज में उप निदेशक (निर्माण) के पद पर कार्यरत हैं। शादी में दहेज में लग्जरी कार, नगदी, हीरे की अंगूठी और सोने-चांदी के गहने दिए गए थे।

शादी के बाद ससुराल पक्ष ने दहेज के रूप में 25 लाख रुपये की मांग की। विजय कुमार मौर्य ने बताया कि उनकी बेटी अमृता, जो सरकारी स्कूल में टीचर हैं, पहले लखीमपुर खीरी में तैनात थीं, फिर उन्होंने अपना तबादला ज्ञानपुर करवा लिया और ससुराल में रहने लगीं।

अगस्त 2023 में ससुराल वालों ने अमृता के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बाद, उसे अपने घर बुला लिया गया। 19 जनवरी 2025 को दामाद ने अमृता से मिलने के बहाने उसे बुलाया और पिटाई करने के बाद गला दबाकर जान लेने की कोशिश की। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और मारपीट के मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है और जांच जारी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago