पूर्व जिला पंचायत सदस्य की ह’त्या मामले में पुलिस को मिला बड़ा सुराग, CCTV में कैद हुए 2 बदमाश

बलिया में राजनीति और अप राधी इस कदर हावी है कि यहां जिला पंचायत सदस्य के अप हरण से लेकर उनकी ह’त्या तक के मामले सामने आ रहे हैं। बीते दिन जिले के बैरिया क्षेत्र में पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलवीर सिंह उर्फ जलेश्वर सिंह की गो’ली मा’रकर ह’त्या कर दी गई थी। ह’त्या के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। पूरी घटना सीसीटीवी केमरे में कैद हो गई। जिसमें 2 आरोपी दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरु करते हुए चार नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इसमें ह’त्या और ह’त्या की साजिश रचने के लिए मुकदम दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है कि मृ’तक के छोटे भाई नितेश कुमार सिंह पुत्र जयमंगल सिंह ने पुलिस को की गई शिकायत में सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि हरीश पासवान पुत्र इंद्रदेव पासवान निवासी बाबूबेल थाना हल्दी, हरी सिंह पुत्र स्व केदार सिंह निवासी बैरिया, राजनारायण पांण्डेय पुत्र स्व सिंगार पांडेय निवासी बैरिया और दो अज्ञात लोगों ने चांदपुर निवासी अमृतेश सिंह उर्फ सबल सिंह से षडयंत्र करके मेरे भाई की ह’त्या कर दी।मृतक के भाई ने बताया कि मेरे भाई सोनबरसा से अपने एक मित्र के यहां से अपने घर वापस लौट रहे थे। चिरैया मोड़ व देवराज ब्रह्ममोड़ के बीच जौहर मिस्त्री की वर्कशॉप के पास गोली मारकर ह’त्या कर दी गई।

वहीं पूरे मामले में एसएचओ राजीव कुमार मिश्र ने कहा कि मामले की जांच जारी है। इसको लेकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं जिन दो बद’माशों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। उनकी तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के चिरैया मोड़ और देवराज ब्रह्म मोड़ के बीच शिव मंदिर के पास बुलेट सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलबीर सिंह उर्फ जलेश्वर सिंह के ऊपर गोलियों की बारिश कर दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौ’त हो गई। जलेश्वर के सिर, पेट और पीठ में कुल 12 गो’लि’यां लगी थी। फा’यरिं’ग में उनके साथी अमृतेश सिंह भी घायल हुए थे। हालांकि उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago