Categories: बलिया

बलिया में 3 दिन से लापता किशोरी का पता नहीं लगा पाई पुलिस

बलिया के बांसडीह इलाके में 3 दिन से लापता किशोरी का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने किशोरी के भाई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक किशोरी का पता नहीं लग पाया है।

बता दें कि किशोरी के भाई ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी नाबालिग बहन को गांव का एक व्यक्ति 10 तारीख की रात में बहला फुसलाकर भगा ले गया है। इसमें तीन चार अज्ञात लोगों द्वारा उसकी मदद की गई है। बहन के गायब होने पर उसे ढूंढने का काफी प्रयास किया, लेकिन बाद में घटना की सच्चाई सामने आई।

लापता किशोरी के भाई का कहना है कि आरोपियों के पास मोबाइल है और वह गांव में लड़कों को फोन कर यहां का हालचाल पता कर रहा है। उसकी बहन अपने साथ घर से 36 हजार रुपए भी ले गई है। किशोरी के भाई ने गांव के युवक के खिलाफ नामजद और 3 अज्ञात के खिलाफ अपहरण का आरोप लगाया है।

पुलिस ने किशोरी के भाई की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर बांसडीह योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 day ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago