बलिया। बेल्थरारोड के उभांव थाना क्षेत्र के बनकरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से हादसा हो गया। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि 3 महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में भर्ती कराया है पुलिस ने किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
दरअसल गुरूवार को बनकरा गांव के खेत में निशा कुमारी (17) पुत्री श्रीराम राजभर, प्रियंका (18) पुत्री संतोष राजभर, लालमणि (45) पत्नी संतोष और आशा (52) पत्नी श्रीराम खेत में धान की रोपाई कर रही थी। इस दौरान आसमान से गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए सभी महिलाएं पास के ट्यूबवेल में जाकर छिप गई।
इस दौरान आसमान से तेज गति से आकाशीय बिजली ट्यूबवेल पर गिरी, जिससे सभी महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गई। आनन फानन में झुलसी महिलाओं को सीएचसी सीयर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने निशा को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य तीन महिलाओं का इलाज चल रहा है, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। SDM एआर फारूकी, उभांव के क्राइम इंस्पेक्टर आरके सिंह ने अस्पताल पहुंच घायलों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…