Categories: बलिया

बलिया- प्रॉपर्टी डीलर हत्या में शामिल आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ !

बलिया। फेफना निवासी 40 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर उमेश यादव हत्याकांड में शामिल बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में बदमाश को पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं वारदात में शामिल दो और अपराधी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है।

बता दें कि 6 अप्रैल की रात बदमाशों ने फेफना के अगरसंडा निवासी प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वाले उमेश यादव की गला रेत कर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पुलिस ने हत्या में शामिल आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। जांच में पता चला कि उमेश अगरसंडा गांव के अभिषेक मिश्रा की जमीन की प्लाटिंग कर रहा था। उसने 15 लाख रुपये देकर जमीन का पावर ऑफ अटार्नी लिया था।

अगरसंडा गांव के अभिषेक ने एक जमीन उमेश को दे दिया था, जबकि एक अन्य का पांच लाख डिस्मल के हिसाब से बात हो गयी थी। पैसा व जमीन दोनों के लालच में अभिषेक ने अश्विनी को तीन लाख रुपये में हत्या की सुपारी दे दी। उसने इस योजना में अगरसंडा के ही गणेश सिंह व रसड़ा क्षेत्र के दीपांशु सिंह को शामिल कर लिया। तीनों ने मिलकर छह अप्रैल की रात उमेश की हत्या कर दी और फरार हो गए।

पुलिस घटना के बाद से ही आरोपियों की तलाश में जुटी थी। आज अश्विनी तय रकम का कुछ हिस्सा लेने अगरसंडा आया था। इसकी भनक लगते ही पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग की। जवाबी कार्यवाही में अश्विनी को पैर में गोली लगी, जबकि दो साथी भाग गए। घायल का उपचार जारी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

21 hours ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago