Categories: बलिया

पेपर लीक- कोर्ट में पेशी के दौरान दिग्विजय सिंह ने फिर दिखाया बगावती तेवर!

बलिया पेपर लीक मामले में फर्जी तरीके से गिरफ्तार तीन पत्रकारों की मंगलवार को कोर्ट में पेशी हुई। इस दौरान कोर्ट परिसर में गहमा- गहमी की स्थिति रही। इस दौरान कोर्ट परिसर में कुछ पत्रकार संगठन मौजूद रहे। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर अपने बगावती तेवर दिखाए। पुलिस वैन से उतरते ही उन्होंने पत्रकार एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान मौजूद पत्रकारों ने भी उन्हें अपना समर्थन दिया और आवाज बुलंद की।

इससे पहले भी गिरफ्तारी के दौरान दिग्विजय सिंह पुलिस के सामने DM-SP मुर्दाबाद के नारे लगा चुके हैं।गौरतलब है कि पेपर लीक मामले में तीन पत्रकारों की गिरफ्तारी को लेकर बलिया पुलिस प्रशासन की जमकर किरकिरी हुई। पत्रकार संगठनों के साथ ही राजनैतिक संगठन भी पत्रकारों के समर्थन में प्रदर्शन कर चुके हैं। इन प्रदर्शनों में सरकार पर भेदभावपूर्ण कार्यवाही के आरोप लगाए गए हैं।

अब मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही है। पत्रकारों को जमानत कब मिलेगी, यह सवाल भी लगातार उठ रहा है। पत्रकार संगठन भी गिरफ्तारी पत्रकार साथियों को रिहा करने की मांग कर चुके हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago