बलिया- भाजपा नेता और उनके बेटे को पुलिस ने मामूली बात पर हवालात में डाला

बलिया- वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल छोड़ने को लेकर थानाध्यक्ष से कहासुनी भाजपा के एक पुराने कार्यकर्ता को भारी पड़ गयी। एसओ ने न सिर्फ दुर्व्यवहार किया बल्कि बेटे के साथ भाजपा नेता को हवालात में डाल दिया। बात ऊपर तक पहुंची तो एसओ ने उन्हें छोड़ तो दिया लेकिन इसे लेकर चर्चा गरम है। भाजपा नेता ने लिखित रूप से कहीं कोई शिकायत भले ही नहीं की है लेकिन सोशल मीडिया पर बात सामने आते ही प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है।

बताया जाता है कि भाजपा नेता के परिवार का एक युवक गांव से शहर के डेरे पर दूध लेकर जा रहा था।  रास्ते में बांसडीहरोड थाने पर वाहनों की चेकिंग हो रही थी। युवक के पास कागजातों की फोटो स्टेट कॉपी ही था, जिसे देखने पर पुलिस नहीं मानी।

अंतत: युवक के पिता, जो भाजपा के पदाधिकारी भी हैं, घर से मूल कागजात लेकर आए। आरोप है कि इस दौरान दर्जनों वाहनों को बिना कागज के ही छोड़ा गया। इसपर भाजपा नेता के बेटे का तेवर भी गर्म हो उठा।

उसने पिता को बताया कि कई वाहनों को पैसा लेकर तथा सपा नेताओं के कहने पर छोड़ दिया गया, जबकि परिचय बताने व कागजों की फोटो कापी दिखाने पर भी उसके वाहन को नहीं छोड़ा गया। इसे पिता-पुत्र की थाना इंचार्ज से तू-तू, मैं-मैं हो गयी।

आरोप है कि दरोगा ने पिता-पुत्र को पीटकर हवालात में डाल दिया। थोड़ी ही देर में खबर जिले में फैल गयी। भाजपा के बड़े नेताओं के दबाव में कार्यकर्ता व उसके बेटे को छोड़ तो दिया गया। इस प्रकरण से भाजपाइयों में आक्रोश है। भ्पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह ने कहा कि अपनी ही सरकार में कार्यकर्ता को पीटकर हवालात में डालने की घटना शर्मनाक है। .

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago