बलिया में असलहा तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद, अलर्ट जारी

बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए विशेष अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली व प्रभारी स्वाट टीम बलिया की संयुक्त टीम द्वारा एक अन्तरजनपदीय असलहा तस्कर के कब्जे से 02 अदद पिस्टल 32 बोर,01 अदद रिवाल्वर 32 बोर, 01 अदद कट्टा 315 बोर व 01 अदद बंदूक डबल बैरल 12 बोर तथा 03 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है

पुलिस की माने तो प्रभारी निरीक्षक कोतवाली व प्रभारी स्वाट टीम को मुखबिर से खास सूचना मिली की 01 मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति सुखपुरा की तरफ से मेन रोड पकड़कर बलिया शहर की तरफ आ रहे हैं।

जिनके पास 01 प्लास्टिक की बोरी में नजायज असलहा है। जिसे वे कहीं बेचने की फिराक में है। सूचना पाते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मय हमराहीयान व प्रभारी स्वाट मय टीम के साथ सुखपुरा मार्ग पर बहादुरपुर पुलिया से 100 मीटर पहले संयुक्त उपरोक्त पुलिस बल की दो टीम बनाकर सुखपुरा की तरफ से आने वाली मोटरसाइकिल का इंतजार करने लगे । कि कुछ ही समय में एक मोटरसाइकिल आते हुए दिखायी दी जिसपर दो व्यक्ति सवार थे जिसे टोका व रोका गया तो चालक विपरीत दिशा में एकाएक मोटरसाइकिल मोड़ा जिससे पीछे बैठा हुआ व्यक्ति नीचे आ गया।

जिसके हाथ में बोरी थी उसको मय बोरी के पकड़ लिया गया और चालक वहां से मय मोटरसाइकिल भागने में सफल रहा। पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पुछा गया तो अपना नाम मो. आरिफ पुत्र मो. इस्लाम निवासी मोहल्ला छावनी थाना मनियर जनपद बलिया बताया और कहा कि हम लोग आज असलहा को लेकर गाजीपुर बेचने के लिए जा रहे थे कि उसी दरमियान पकड़ लिये गये।

उसकी जामातलाशी ली गयी तो पहने पैंट के दाहिना फेट से 01 अदद पिस्टल बरामद हुआ व बोरी को खोलकर चेक किया गया तो 01 अदद पिस्टल 32 बोर,01 अदद रिवाल्वर 32 बोर, 01 अदद कट्टा 315 बोर व 01 अदद बंदूक डबल बैरल 12 बोर तथा 03 अदद जिन्दा कारतूस बोरी से बरामद हुआ और फरार व्यक्ति के बारे में पुछने पर बताया कि उसका नाम विमल सिंह पुत्र नथुनी सिंह निवासी देवापुर वार्ड नं0-02 थाना मनियर जनपद बलिया है और इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर बलिया में अभियोग पंजीकृत कर अग्रीम विधिक कार्यवाही की जा रही है और फरार असलहा तस्कर की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में शशी मौलि पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली मय हमराह के अलावे वीनित राय प्रभारी स्वाट टीम मय टीम साथ रहीं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago