बलिया। जनपद के मनियर थाना क्षेत्र के एलासगढ निवासी दीनानाथ तुरहा के घर में विगत बुधवार की रात करीब 11:00 बजे असलहे के बल पर हुई लूट के मामले का खुलासा मनियर पुलिस ने मंगलवार को करते हुए। चार लोगों के उपर मुकदमा कायम कर दो को गिरफ्तार कर सम्बन्धित धारा में चालान कर दिया शेष की गिरफ्तारी की दबिश जारी है ।
मनियर पुलिस के अनुसार एलासगढ में एक हफ्ता पूर्व हुई लुट काण्ड की विवेचना कर रही पुलिस ने क्षेत्र के ककरघटा निवासी (हिस्ट्रीशीटर )भरत यादव, प्रदीप कुमार बिदं ,जनक यादव तथा थाना सहतवार के महाराज पुर निवासी दीना नाथ यादव के पुत्र राजू यादव का नाम प्रकाश में आया। जिनकी तलाश पुलिस को थी ।
सोमवार की रात को मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष मनियर चंद्रभान यादव पुलिस फोर्स के साथ रिगवन मोड़ से ककरघटा निवासी भरत यादव व प्रदीप कुमार बिंद को एक अदद देशी बंदूक 12 बोर, 3 अदद कारतूस 12 बोर ,एक अदद तमंचा 315 बोर व 3 अदद कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर थाने लायी व कडायी से पूछ ताछ किया तो गिरफ्तार अभियुक्तों ने लूटपाट के मामले में सनलिप्तता कबूल कर लिया तथा गिरफ्तार बादमाशो की निशानदेही पर लूट का माल घटना से संबंधित बरामद हुआ। एव पिडीत से बरामद माल की पहचान भी करायी गयी ।
गिरफ्तार अभियुक्त को सम्बन्धित धारा में पुलिस ने चालान कर दिया गया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मनियर चंद्रभान यादव, उप निरीक्षक विजय प्रकाश त्रिपाठी ,उपनिरीक्षक हीरेंद्र प्रताप सिंह ,कांस्टेबल जय प्रकाश सिंह, कांस्टेबल जयप्रकाश यादव,कांस्टेबल हंसराज पटेल ,कांस्टेबल विनोद राम मौजूद थे।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…