Categories: बलिया

बलिया में हुई 3 हत्याओं की गुत्थी सुलझाने में उलझी पुलिस ?

बलिया में हुई हत्याएं पुलिस के लिए पहेली बन गई हैं। यह हत्याएं सालों पहले हुई लेकिन आजतक पुलिस हत्या की जड़ तक नहीं पहुंच पाई है। मृतकों के परिवार अभी तक न्याय की आस में बैठे हैं। 3 हत्याओं की गुत्थी उलझी हुई हैं।  करीब 7 साल पहले 11 फरवरी 2016 में पकड़ी थाना क्षेत्र के वीरपुरा गांव निवासी राकेश राजभर की 10 साल की बेटी चांदनी घर से लापता हो गई। जिसके बाद पुलिस ने तलाश शुरु की। तब खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। घरवालों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद 15 फरवरी को खेत में एक नर कंकाल पड़ा मिला।

परिजनों ने उसके चांदनी होने की आशंका जताई। पुलिस ने पुष्टि करने के लिए कंकाल को जांच के लिए भेजा तो रिपोर्ट में कंकाल लड़की के और उसकी मौत सिर पर चोट लगने से होने की पुष्टि हुई। लेकिन लापता होने के 4 दिन बाद ही शरीर कंकाल में तब्दील होने पर लोगों ने संदेह जताया। जिसके बाद पुलिस ने शव और पीड़िता माता-पिता के खून का नमूना लेकर डीएनए जांच के लिए भेजा गया। लेकिन सात साल गुजर गए अभी तक DNA रिपोर्ट नहीं आ पाई। इसके चलते यह हत्याकांड अब तक लटका हुआ है। SO पकड़ी शत्रुध्न कुमार ने कहा, उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद ही कुछ कह सकता हूं।

दूसरी घटना पकड़ी थाना क्षेत्र के रक्सा गांव की है, जहां 28 अक्टूबर 2021 को नर कंकाल पड़ा मिला। गांव में कॉलेज से सटे खेत में यह नरकंकाल मिला था। उसके आसपास चप्पल व चूड़ियां पड़ी थी। नर कंकाल के किसी महिला या युवती के होने की आशंका के चलते पुलिस ने जांच कराई। इसके बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग सका। इस संबंध में SO पकड़ी शत्रुघ्न कुमार का कहना है कि फाइनल रिपोर्ट लगाकर फाइल को बंद कर दिया गया है।

जिले में 4 साल पहले हुए केबिन मैन हत्याकांड का भी खुलासा नहीं हो पाया है। मूल रूप से देवरिया के भटनी थाना क्षेत्र के शकरापुर निवासी 40 वर्षीय शैलेश तिवारी की तैनाती छह फरवरी 2018 की रात चित्तु पांडे चौराहा रेलवे क्रॉसिंग पर थी। उस दिन रात के करीब 9.25 बजे अप पवन एक्सप्रेस के गुजरने वाली थी, लिहाजा गेट बंद था। इसी बीच शैलेश का कुछ लोगों से विवाद हो गया। कुछ देर बाद पहुंचे हमलावरों ने रॉड आदि से शैलेश के ऊपर हमला कर दिया।

इसकी जानकारी रेल कर्मचारियों को रात में मिली। रेल कर्मियों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। हालांकि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर GRP ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। करीब 4 साल बाद भी इस हत्याकांड का खुलासा नहीं हो सका है। इस संबंध में SO, GRP राघवेंद्र यादव का कहना है कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है। फाइल देखने के बाद ही कुछ बता सकूंगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

8 hours ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

9 hours ago

बलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…

10 hours ago

लखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?

बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की…

11 hours ago

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…

2 months ago

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 months ago