बलिया के इस क्वारंटाइन सेंटर पर निकला जहरीला सांप

बलिया. जनपद में बाहर से आए लोगों से गांवों वालों को बचाने के लिए क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है और यहीं पर बाहरियों को फिलहाल रखा जा रहा है, लेकिन वह बाहरी लोग क्या करें जब उनका सामना क्वारंटाइन सेंटर पर किसी जहरीले सांप से हो जा रहा है. गुरुवार की रात में खेजुरी स्थित क्वारंटीन सेंटर कुछ इसी तरह की घटना घटित हुई, क्वारंटाइन सेंटर पर सांप निकल आया. जिससे यहां रहने वाले 22 लोग पूरी रात सो नहीं सके. शुक्रवार की सुबह दिन के उजाले में जब सांप को ढूंढ़कर मार दिया गया, तभी बाहर से आए लोगों ने राहत की सांस ली.
गौरतलब हो कि चार दिन पहले 22 लोग गांव में देश के अन्य शहरों से आए। इन्हें परिषदीय प्राथमिक विद्यालय खेजुरी नंबर एक के प्रांगण में शासन व प्रशासन की ओर से क्वारंटीन में रखा गया. बीते चार दिनों से ये सभी लोग अपने घर से लाए बिस्तरों पर सो रहे हैं और घर से ही मंगाकर भोजन कर रहे हैं. आरोप है कि यहां क्वारंटीन सेंटर बनाने से पहले न तो साफ-सफाई कराई गई और न ही स्वच्छ पेयजल की सुविधा दी गई. सोने के लिए चारपाई आदि की व्यवस्था भी नहीं की गई है. ये लोग जमीन पर बिस्तर लगाकर सो रहे हैं. हद तो ये हो गई कि बृहस्पतिवार की रात में यहां सांप निकल आया, इसके बाद सभी लोग रातभर सो नहीं सके.जिला पंचायतराज अधिकारी एसके पांडेय से बात की गई तो उन्होंने कहा कि एडीओ पंचायत और ग्राम विकास अधिकारी को वहां की सुविधाओं की जिम्मेदारी दी गई है. यदि कहीं कोई दिक्कत है तो उसे ठीक कराया जाएगा.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago