रसड़ा. (बलिया)
कोतवाली थाना क्षेत्र के मुड़ेरा गांव में गुरुवार की रात घर में सोए युवक पर अज्ञात हमलावारों ने चाकू से हमलाकर लहूलुहान कर दिया. युवक के कराहने की आवाज सुनकर जब तक परिजन जगते तब तक हमलावर भाग खड़े हुए. लहूलुहान अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.
गांव निवासी शमीम अहमद (24) पुत्र कमारूद्दीन अहमद रोज की भांति खाना खाने के बाद सोने चला गया, इसबीच आधीरात को हमलावरों ने उसके उपर चाकू से हमलाकर घायल कर दिया. एक दो बार चाकू गोदते ही जैसे ही शमीम चिल्लाना शुरू किया तो घर के अन्य सदस्य जग गए, जिससे हमलावर भाग खड़े हुए, रात का वक्त होने के कारण हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है. फिलहाल शमीम का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. खबर लिखे जाने तक रसड़ा कोतवाली में पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…