Categories: बलिया

बलिया में 15000 भूमिहीन और 7.5 हजार मुर्दों के खाते में जा रही थी पीएम सम्मान निधि

शासन की चेतावनी के बाद भी बलिया में कई अपात्र प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। जब रिकार्ड्स की जांच हुई तो चौंकाने वाले खुलासे हुए।

जांच में पता चला कि बलिया में 7.5 हजार मुर्दे सम्मान निधि ले रहे हैं, जबकि 15009 किसान ऐसे हैं जिनके पास भूमि नहीं है, बावजूद इसके वह योजना का लाभ उठा रहे हैं। इतना ही नहीं 5.5 हजार आयकरदाता भी पैसा ले रहे हैं।

जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए पोर्टल पर 4.5 लाख किसानों ने अपना पंजीकरण कराया है। इस लिस्ट का सत्यापन हुआ तो 5.5 हजार अपात्र मिले। इसके बाद, भूमिहीन, आयकरदाता सरकारी नौकरी, पेंशनर, अधिवक्ता, पति-पत्नी व मृतक अपात्रों की सम्मान निधि रोकने के बाद विभाग उनसे रिकवरी ही कर रहा था।

इसके बाद कृषि विभाग और राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने जांच की तो पता चला कि 15009 भूमिहीन किसान बनकर सम्मान निधि ले रहे थे। वहीं, 7.5 हजार मुर्दे भी इसका लाभ ले रहे थे। इतना ही नहीं, 37 पति-पत्नी दोनों योजना का लाभ लेते मिले। 5.5 हजार किसान आयकर दाता मिले हैं।

इनसे विभाग तीन करोड़ तीस लाख रुपये की रिकवरी करने में जुटा है। ऐसे में बैंक अधिकारियों के साथ बैठक कर आयकर दाताओं के खाते से सम्मान निधि की रिकवरी करने के निर्देश दिए गए है। उप कृषि निदेशक इंद्राज ने बताया कि आधार कार्ड की जांच में लगातार अपात्र मिल रहे हैं। इनमें भूमिहीन, मृतक व पति-पत्नी के साथ पेंशनर भी शामिल हैं। इन अपात्रों व उनके परिवारीजनों से इस राशि की रिकवरी की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago