बलिया में 28 को प्रधानमंत्री मोदी, माल्देपुर में करेंगे जनसभा, सुरक्षा एजेंसिया हुई सक्रिय

बलिया में इस समय चुनावी पारा उबाल पर है। जिले की सातों विधानसभा सीटों पर 3 मार्च को वोटिंग होनी है। इसी बीच भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को बलिया आ रहे हैं। वह माल्देपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट पर है। सुरक्षा एंजेसियां सक्रिय हो गई हैं। हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। इसी के साथ भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हैं। बता दें कि इससे पहले भी साल 2014 में पीएम मोदी ने अपने चुनावी प्रचार अभियान का समापन माल्देपुर में ही किया था। वह साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी यहां जनसभा कर चुके हैं। हर बार पीएम का कार्यक्रम माल्देपुर मोड़ के पास हैबतपुर के सिवान में होता है। इस बार भी पीएम यहीं से भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करेंगे।

पीएम मोदी के हर बार इसी जगह सभा होने के पीछे कहा जा रहा है कि भाजपा और पीएम मोदी माल्देपुर से सटे हैबतपुर के मैदान को शुभ मानती हैं। यही वजह है कि पीएम मोदी छठवें और 7वें चरण में होने वाले आसपास के जनपदों के प्रत्याशियों के लिए माल्देपुर से ही चुनावी संदेश देंगे। वहीं बता दें कि कल यानि 25 फरवरी को बीजेपी सांसद व अभिनेत्री हेमामालिनी चुनाव प्रचार के लिए बलिया आ रही हैं। वह बलिया में रोड़ शो और बेल्थरारोड में चुनावी जनसभा करेंगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago