PM मोदी का 14 जुलाई को आजमगढ़ का दौरा, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे सहित कई परियोजनाओं का शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 जुलाई के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने कमर कस ली है। प्रधानमंत्री पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास मंदुरी में करेंगे।

रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंदुरी में संभावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि आजमगढ़ का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री 14 जुलाई को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे सहित कई परियोजनाओं का शिलान्यास व विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि प्रधानमंत्री की जनसभा में तीन लाख से अधिक भीड़ जुटनी तय है।

इसी को लेकर कई स्थलों का निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रस्तावित कार्यक्रम में अपने-अपने क्षेत्र के लोगों से सम्मिलित होने के लिए जनसम्पर्क अभियान तेज करें जिससे रैली को ऐतिहासिक बनाया जाए।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के बाबत दो जुलाई को नेहरू हाल में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक सुनिश्चित है। इसमें प्रदेश महामंत्री व विधायक पंकज सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री रत्नाकर मौजूद रहेंगे।1 बैठक में आगे की रणनीति तैयार कर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे जाएंगे।   प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला तैयारी में जुट गया है। भाजपा के जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने बताया कि गोरखपुर में शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय और गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह से वार्ता हुई है।

उन्होंने प्रधानमंत्री के 14 जुलाई के आगमन के संबंध में तैयारी बैठक के निर्देश दिए हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय भी किसी दिन आ सकते हैं।

बताया कि समारोह में लगभग तीन लाख लोगों की भीड़ के मद्देनजर तैयारी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए पार्टी के प्रदेश नेतृत्व, गोरखपुर क्षेत्र और जिला इकाई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जाएगी।

उधर, जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश अवस्थी का पत्र आया है जिसमें 14 जुलाई अथवा 15 जुलाई के संबंध में बताया गया है। तैयारी के संबंध संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

2 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

2 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

2 weeks ago