बलिया पुलिस ने वाहन चोरों के बड़े रैकेट का किया खुलासा, 9 गिरफ्तार

बलिया पुलिस ने अन्तर प्रांतीय वाहन चोरों के बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की पांच लग्जरी गाड़ियां बरामद हुई हैं। पकड़े गये आरोपितों में सात बिहार, एक देवरिया तथा एक जिले का रहने वाला है। गिरोह का एक सदस्य जो मऊ का निवासी है फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।.

पुलिस लाइन के सभागार में रविवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए एएसपी (उत्तरी) विक्रांतवीर ने बताया कि खेजुरी पुलिस व स्वॉट टीम ने मुखबीर की सूचना पर गिरोह के एक सदस्य को शनिवार को पकड़ लिया।
पूछताछ के बाद बाकी आरोपितों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके पास से चार गाड़ियों को बरामद किया गया। कहा कि एसओ खेजुरी करुणेश सिंह व स्वॉट प्रभारी विनीत राय इलाके में चोरी की बोलेरो के आने की खबर पर एलर्ट थे। दोनों जवानों के साथ मनियर मोड़ के पास मौजूद थे, तभी सिल्वर कलर की बोलेरो पहुंची। पुलिस के जवानों ने गाड़ी को रोका। मौके से चालक बक्सर (बिहार) के चौसा थाना क्षेत्र के सिंडी गेट निवासी संजय वर्मा के साथ ही वाहन का गेट खोलकर भागने का प्रयास कर रहे बक्सर (बिहार) के मॉडल थाना क्षेत्र के चरित्रवन निवासी पवन दूबे व कन्हैया वर्मा को हिरासत में ले लिया।
जांच में गाड़ी का कागज नहीं मिलने पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो गिरोह का पर्दाफाश हो गया। एएसपी बताया कि पूछताछ के बाद गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गिरोह के सदस्य बलिया, देवरिया, सलेमपुर के साथ ही बक्सर व सिवान से गाड़ियों की चोरी कर उनका फर्जी कागजात तैयार करके बेचते थे। .

बताया कि गिरोह के छह सदस्यों को उभांव थाना क्षेत्र के सिसेंड कला निवासी दिग्विजय सिंह, सिवान (बिहार) के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के राजपुर निवासी सर्वजीत यादव, आन्दर बाजार निवासी राजकुमार गोंड, धरमपुरी निवासी कमलेश यादव व चंदन यादव व देवरिया जनपद के भाटपाररानी थाना क्षेत्र के मठनपुर निवासी विजय बहादुर यादव को तुर्तीपार के पास से पकड़ा गया। इस दौरान मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र के हैबतपुर निवासी बबलू सिंह फरार हो जाने में कामयाब हो गया।.

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago