प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 जुलाई के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने कमर कस ली है। प्रधानमंत्री पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास मंदुरी में करेंगे।
रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंदुरी में संभावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि आजमगढ़ का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री 14 जुलाई को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे सहित कई परियोजनाओं का शिलान्यास व विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि प्रधानमंत्री की जनसभा में तीन लाख से अधिक भीड़ जुटनी तय है।
इसी को लेकर कई स्थलों का निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रस्तावित कार्यक्रम में अपने-अपने क्षेत्र के लोगों से सम्मिलित होने के लिए जनसम्पर्क अभियान तेज करें जिससे रैली को ऐतिहासिक बनाया जाए।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के बाबत दो जुलाई को नेहरू हाल में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक सुनिश्चित है। इसमें प्रदेश महामंत्री व विधायक पंकज सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री रत्नाकर मौजूद रहेंगे।1 बैठक में आगे की रणनीति तैयार कर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे जाएंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला तैयारी में जुट गया है। भाजपा के जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने बताया कि गोरखपुर में शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय और गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह से वार्ता हुई है।
उन्होंने प्रधानमंत्री के 14 जुलाई के आगमन के संबंध में तैयारी बैठक के निर्देश दिए हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय भी किसी दिन आ सकते हैं।
बताया कि समारोह में लगभग तीन लाख लोगों की भीड़ के मद्देनजर तैयारी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए पार्टी के प्रदेश नेतृत्व, गोरखपुर क्षेत्र और जिला इकाई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जाएगी।
उधर, जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश अवस्थी का पत्र आया है जिसमें 14 जुलाई अथवा 15 जुलाई के संबंध में बताया गया है। तैयारी के संबंध संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…