पढ़िए बलिया में पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बलिया पहुंचे। उन्होंने शहर से सटे हैबतपुर गांव भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया साथ ही विपक्षियों को आड़े हाथों लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने जनता से दोबारा भाजपा की सरकार बनाने की अपील की।

पीएम मोदी को एक झलक पाने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत भोजपुरी में करते हुए कहा कि बागी बलिया के भइया, बहिन, सभी लोगन के गोड़ लगत बानी। कहा कि यहां की धरती शौर्य की है। पीएम मोदी ने कहा कि जहां तक मैं देख रहा हूं वहां तक मेरे लिए प्यार नजर आ रहा है। आपका ये प्यार मैं ब्याज समेत लौटाउंगा। विकास के साथ लौटाउंगा।

पढ़िए पीएम मोदी के भाषण की 10 अहम बातेंः

आज देश में 9 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को जो मुफ्त गैस कनेक्शन मिला है, उसकी दिशा यहीं हमारे बलिया ने देश को दिखाई थी। बलिया के हमारे व्यापारी और कारोबारी भूल नहीं सकते कि कैसे उनका पैसा गुंडे और बदमाश छीनकर ले जाते थे।

योगी जी की सरकार में आज बलिया का व्यापारी सुरक्षित हो रहा है, यहां की बहनों बेटियों को घर से निकलने में गुंडे, बदमाशों का डर नहीं है। पहले जब मेरी सरकार बनी, 2 साल तक मुझे उन लोगों को झेलना पड़ा जो गरीब के घर के पैसे भी गरीबों को देने के लिए तैयार नहीं थे।

इसलिए जो आपके विकास में रोड़े अटकाते हैं, मेहरबानी करके उन पुराने वालों को गलती से भी मत लाना। मैं ये योजनाएं इसलिए कर पा रहा हूं क्योंकि यहां योगी जी की डबल इंजन की सरकार है।

तो मैं दिल्ली से जो भेजता हूं वो रोड़े नहीं अटकाते और उन योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंचता है। योगी जी की सरकार 10 मार्च को फिर से बनेगी।

आप 10 मार्च को रंगों वाली होली मनाएंगे और उसके तुरंत बाद फिर से तेज गति से जरूरतमंदों तक इन सारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया जाएगा।

आज देश में 9 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को जो मुफ्त गैस कनेक्शन मिला है, उसकी दिशा यहीं हमारे बलिया ने देश को दिखाई थी।

गरीब के पास भी पक्का घर हो, इसके लिए भी हमारी सरकार ने पीएम आवास योजना शुरू की है। इस योजना के तहत यहां उत्तर प्रदेश में 34 लाख से ज्यादा पक्के घर गरीबों को बनाकर दिए हैं।

बलिया में भी हजारों गरीबों को पक्के घर दिए गए हैं। जब बच्चा मां के गर्भ में होता है, तो वो कुपोषण का शिकार न हो इसके लिए हमारी सरकार गर्भवती माताओं के लिए मातृ वंदना योजना चला रही है। इस योजना के अंतर्गत गर्भवती माताओं के खातों में सीधे 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक ट्रांसफर किये गए हैं।

पीएम ने कहा कि 60 साल की आयु के बाद मजदूरों, किसानों, छोटे दुकानदारों सबकों 3,000 रुपये मासिक पेंशन मिले। इसके लिए भाजपा सरकार ने अनेक योजनाएं शुरू की है। मैं ये योजनाएं इसलिए कर पा रहा हूं क्योंकि यहां योगी जी की डबल इंजन की सरकार है। मैं दिल्ली से जो भेजता हूं वो रोड़े नहीं अटकाते और उन योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंचता है।

पीएम मोदी ने कहा कि बलिया के हमारे व्यापारी और कारोबारी भूल नहीं सकते कि कैसे उनका पैसा गुंडे और बदमाश छीनकर ले जाते थे। योगी जी की सरकार में आज बलिया का व्यापारी सुरक्षित हो रहा है, यहां की बहनों बेटियों को घर से निकलने में गुंडे, बदमाशों का डर नहीं है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago