Categories: बलिया

बलिया- समय पर व्यय लेखा का मिलान नहीं कराने पर प्रत्याशियों को नोटिस

बलिया। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने से पहले व्यय लेखा का मिलान नहीं कराने वाले कई प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया गया है। नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण/ वरिष्ठ कोषाधिकारी ममता सिंह ने बताया है कि 27 फरवरी को निरीक्षण दिवस पर प्रत्याशियों को अपने व्यय लेखा का मिलान कराना था जिसमें से कुछ प्रत्याशियों ने अभी तक अपने व्यय लेखा का मिलान नहीं कराया है।

फेफना विधानसभा क्षेत्र के 5 प्रत्याशियों को नोटिस भेजा गया है।बीजेपी से उपेंद्र तिवारी, एनआईसी से जैनेंद्र, जन अधिकारी पार्टी से पवन प्रकाश, भारतीय जन नायक पार्टी से संग्राम सिंह यादव और बहुजन मुक्ति पार्टी से अवधेश वर्मा को निर्वाचन आयोग ने नोटिस भेजा है। इसके अलावा बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी दया शंकर वर्मा और निर्दलीय प्रत्याशी स्वामीनाथ साहनी को नोटिस दिया गया है।

वहीं बेल्थरारोड के 4 प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया गया है जिनमें जन लोक विकास पार्टी के प्रत्याशी कुंदन कनौजिया, स्वतंत्र पार्टी के प्रत्याशी शिमोन प्रकाश, रिपब्लिक सेना की प्रत्याशी सुशीला और निर्दलीय प्रत्याशी बिकाऊ शामिल हैं। रसड़ा विधानसभा से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी महेंद्र को नोटिस जारी किया गया है। बलिया नगर से भी सिर्फ आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अजय को नोटिस जारी किया गया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago