Categories: बलिया

बलिया- अवलेश के समर्थन में राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने मांगे वोट

बलिया। छठवें चरण के चुनाव में अब ही दिन बाकी हैं। ऐसे में सभी प्रत्याशी अपनी ताकत झोंक रहे हैं। प्रत्याशियों के समर्थन में उनके पार्टी के दिग्गज नेता भी प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में जनता दल यूनाइटेड पार्टी के प्रत्याशी अवलेश सिंह के समर्थन में प्रचार करने पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा पहुंचे। उन्होंने डोर-टू-डोर कैंपेन कर अवलेश सिंह को वोट देने की अपील की।

फेफना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में पूर्व केन्द्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने डोर-टू-डोर कैंपेन किया। इस दौरान उन्होंने जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी अवलेश सिंह को सेवा का मौका देना का आग्रह जनता से किया। बेरोजगारी और महंगाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि बेरोजगारी एक बहुत बड़ी समस्या है और महंगाई दिनों दिन बढ़ती जा रही है। हमारी सरकार बनती है तो नौजवानों को रोजगार दिया जाएगा, किसान हित में फैसला लिया जाएगा।

बता दें बलिया की सातों विधानसभा क्षेत्र में एक साथ छठवें चरण में मतदान होना है। वोटिंग 3 मार्च को होगी और 10 मार्च को नतीजे घोषित होंगे। ऐसे में अब प्रत्याशी आखिरी दौर में पूरी मेहनत लगन के साथ प्रचार में जुटे हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago