बलिया में 14 मई का दिन बेहद ख़ास, पीएम मोदी अखिलेश और मायावती की होगी रैलियां

लोकसभा चुनाव के लिए बलिया में 14 मई का दिन बेहद ख़ास होने वाला।  जिले की असली चुनावी तस्वीर धरातल पर नजर आने वाली है।

इस दिन एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी तो दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री मायावती व अखिलेश संग अजीत सिंह हुंकार भरेंगे। जी हां, 14 मई को ही लोकसभा क्षेत्र बलिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए आएंगे।

उधर सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी आरएस कुशवाहा के लिए बेल्थरारोड में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश, मायावती व लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह रैली करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव का आगमन 14 मई को बेल्थरारोड में हो रहा है। इसे लेकर गठबंधन कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। बसपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण राजभर और सपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष इरफान अहमद ने संयुक्त रूप से बताया कि सभा को सफल बनाने के लिए व्यापक रूप से जनसंपर्क किया जा रहा है।

दूसरी तरफ लोकसभा क्षेत्र बलिया में अलावलपुर में इन तीनों नेताओं की जनसभा होगी। राजनीतिज्ञों के अनुसार, दोनों जनसभा में वोटरों का रुझान धरातल पर नजर आने की संभावना जताई जा रही है।

पीएम की रैली के लिए भी भाजपा के सभी नेता व कार्यकर्ता पूरे दमखम के साथ जुट गए हैं। मोदी के आगमन के मद्देनजर यह माना जा रहा है कि कि रैली में  भीड़ देखने को मिलेगी। तो वहीँ गठबंधन के नेता अखिलेश यादव और सुश्री मायावती की जनसभा को भी कहीं से भी कम नहीं आंका जा सकता।

दलित और पिछड़ों के बड़े चेहरे होने के नाते इनकी भी जनसभा भव्य होने की संभावना है। जाहिर सी बात है, लोकसभा चुनाव और मतगणना से पहले एक ही दिन होने वाली भाजपा और सपा-बसपा की जनसभाओं में जिले के चुनाव की वास्तविक तस्वीर झलकेगी।

प्रमुख नेताओं का प्रस्तावित कार्यक्रम

-14 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा बलिया लोकसभा क्षेत्र के माल्देपुर में दोपहर बाद 1.50 बजे।

-14 मई को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मायावती व राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष अजीत सिंह सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के सकरातों गांव में चुनावी सभा दोपहर बाद दो बजे।

-14 मई को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मायावती व राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष अजीत सिंह की बलिया लोकसभा क्षेत्र के अलावलपुर गांव में चुनावी जनसभा दोपहर बाद 3.20 बजे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago