बलिया : ‘मोदी टी शर्ट’ बाट कर बुरी तरह फंसे विधायक, आचार संहिता का मामला दर्ज

बलिया: अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के विरुद्ध बगैर अनुमति सभा करने और मतदाताओं को प्रलोभन देकर टी शर्ट वितरित करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है.

बैरिया के उपजिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने बताया कि शनिवार को एक वायरल वीडियो से पता चला कि बीजेपी के क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह ने गत नौ मई की रात रेवती क्षेत्र में बगैर प्रशासनिक अनुमति के चुनावी सभा आयोजित की और उपस्थित लोगों को टी शर्ट वितरित की.

उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच करायी गई, जिसमें चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला सही पाया गया.

इस मामले में बैरिया क्षेत्र के उड़न दस्ता मजिस्ट्रेट विजयशंकर राय की शिकायत पर शनिवार देर रात रेवती थाने में भारतीय दंड विधान की धारा 171 बी ,171 ई व 188 के अंतर्गत बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह तथा तीन अन्य नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago