कल बलिया में PM मोदी तो दूसरी तरफ मायावती और अखिलेश जनसभा को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 मई को उत्तरप्रदेश के बलिया में रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा की ओर से सोमवार को जारी विज्ञप्ति में बताया गया,  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 मई को बलिया में विजय संकल्प रैली में विजय का शंखनाद करेंगे। मोदी सुबह नौ बजे माल्देपुर मोड स्थित ग्राम हैबतपुर में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे।

वही दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री मायावती व अखिलेश संग अजीत सिंह हुंकार भरेंगे। जी हां, 14 मई को ही लोकसभा क्षेत्र बलिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए आएंगे।

उधर सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी आरएस कुशवाहा के लिए बेल्थरारोड में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश, मायावती व लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह रैली करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव का आगमन 14 मई को बेल्थरारोड में हो रहा है। इसे लेकर गठबंधन कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। बसपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण राजभर और सपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष इरफान अहमद ने संयुक्त रूप से बताया कि सभा को सफल बनाने के लिए व्यापक रूप से जनसंपर्क किया जा रहा है।

दूसरी तरफ लोकसभा क्षेत्र बलिया में अलावलपुर में इन तीनों नेताओं की जनसभा होगी। राजनीतिज्ञों के अनुसार, दोनों जनसभा में वोटरों का रुझान धरातल पर नजर आने की संभावना जताई जा रही है।

पीएम की रैली के लिए भी भाजपा के सभी नेता व कार्यकर्ता पूरे दमखम के साथ जुट गए हैं। मोदी के आगमन के मद्देनजर यह माना जा रहा है कि कि रैली में  भीड़ देखने को मिलेगी। तो वहीँ गठबंधन के नेता अखिलेश यादव और सुश्री मायावती की जनसभा को भी कहीं से भी कम नहीं आंका जा सकता।

दलित और पिछड़ों के बड़े चेहरे होने के नाते इनकी भी जनसभा भव्य होने की संभावना है। जाहिर सी बात है, लोकसभा चुनाव और मतगणना से पहले एक ही दिन होने वाली भाजपा और सपा-बसपा की जनसभाओं में जिले के चुनाव की वास्तविक तस्वीर झलकेगी।

प्रमुख नेताओं का प्रस्तावित कार्यक्रम

-14 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा बलिया लोकसभा क्षेत्र के माल्देपुर में दोपहर बाद 1.50 बजे।

-14 मई को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मायावती व राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष अजीत सिंह सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के सकरातों गांव में चुनावी सभा दोपहर बाद दो बजे।

-14 मई को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मायावती व राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष अजीत सिंह की बलिया लोकसभा क्षेत्र के अलावलपुर गांव में चुनावी जनसभा दोपहर बाद 3.20 बजे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago